नई दिल्ली, अगस्त 16। दलाल स्ट्रीट में निवेश करने वाले भारत के तमाम लोगों ने राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते थे। कई लोगों ने उनके विचारो से प्रेरित होकर शेयर बाजार में निवेश करना शुरु किया था। अपने जीवन के अंतिम दशक में, उन्होंने कम से कम छह शेयरों पर ज्यादा फोकस किया इन शेयरो से झुझुनवाला क 1,000 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला। इन छह इक्विटी के आंकड़ों से पता चलता है कि इन छह में से दो ने काफी निगेटिव रिटर्न दिया। झुनझुनवाला को इन दोनों में आधे से अधिक पैसे गवाने पड़े।
फेरबदल रहा सफलता का मंत्र
दिलचस्प बात यह है कि राकेश झुंझवाला समय-समय पर इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी में फेरबदल करते रहे। लेकिन बीएसई पर इन कंपनियों के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, तिमाही आधार पर उनमें से किसी एक में उनकी हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कम नहीं हुआ।
टाइटन
झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी से भारी संपत्ति अर्जित की। हालांकि, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 30 जून, 2012 को 7.28 प्रतिशत से घटकर 30 जून, 2022 तक 5.1 प्रतिशत हो गई थी। टाइटन के शेयर ने झुनझुनवाला को कई गुना रिटर्न दिया। टाइटन के एक शेयर का दाम 12 अगस्त 2022 को 2,491.95 रुपये था बात अगर 29 जून 2012 को 222.3 रुपये थे।
क्रिसिल
क्रिसिल झुनझुनवाला का एक और दीर्घकालिक दांव था। पिछले एक दशक में कंपनी के शेयर के दाम 205 प्रतिशत बढ़े हैं। 29 जून, 2022 को इसके शेयर का दाम 1,070.55 रुपये था जो अब 3,261.6 रुपये हो गया है। इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2023 के फर्स्ट क्वार्टर 2012 के पहले तिमाही के मुकाबले उनकी हिस्सेदारी में कमी आई है। 2012 में वह 7.84 प्रतिशत हिस्सा रखते थे जो अब घटकर 5.48 प्रतिशत हो गई है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज
अपने पोर्टफोलियो में राकेश ने जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज को लंबे समय से रखा था। कंपनी का शेयर जून 2012 तिमाही के अंत में 19.6 रुपये से आज 140 प्रतिशत बढ़कर 47.05 रुपये हो गया है। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी जून 2022 की तिमाही तक बढ़कर 7.54 फीसदी हो गई, जो 10 साल पहले 7.88 फीसदी थी।
एग्रो टेक फूड्स
उनके पोर्टफोलियो की एक और पसंद एग्रो टेक फूड्स ने पिछले एक दशक के दौरान 72 फीसदी की छलांग लगाई है। हालांकि, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गई, जो 30 जून 2012 में 2.99 प्रतिशत थी।
दो कंपनियों में हुआ घाटा
पिछले एक दशक में अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति का सफाया करने वाली कंपनियों में ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज और बिलकेयर शामिल हैं, जिनके शेयरो के दाम क्रमश: 53 फीसदी और 58 फीसदी घटी हैं। समीक्षाधीन अवधि के दौरान ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गई, जबकि बिलकेयर में उनकी हिस्सेदारी 7.37 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
