नई दिल्ली, अगस्त 14। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत के नंबर 1 शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला के देहांत पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रसिद्ध निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिनका आज 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया, अदम्य और जीवन से भरपूर थे। पीएम मोदी के अनुसार राकेश झुनझुनवाला अदम्य, जीवन से भरपूर, मजाकिया और अंतर्दृष्टि वाले थे। उन्होंने वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान दिया। वह भारत की प्रगति को लेकर भी बहुत भावुक थे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक मैसेज में झुनझुनवाला के लिए ये बातें कहीं। पिछले साल अक्टूबर में झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा प्रधानमंत्री कार्यालय गए थे और भारत के आर्थिक विकास पर एक प्रस्तुति भी दी। उन्होंने कहा था कि "भारत का समय आ गया" और देश की आर्थिक किस्मत "कल्पना" से परे बदलने के लिए तैयार है।

गौतम अडानी ने भी जताया दुख
उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि वह भारत के सबसे महान निवेशक के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं। अडानी ने कहा कि झुनझुनवाला ने अपने शानदार विचारों से एक पूरी पीढ़ी को हमारे इक्विटी बाजारों में विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। हम उन्हें याद करेंगे। भारत उन्हें याद करेगा, लेकिन हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। आरआईपी (रेस्ट इन पीस)।
कई लोगों को प्रेरित किया
कैपिटल माइंड के संस्थापक और सीईओ दीपक शेनॉय ने कहा कि झुनझुनवाला एक ट्रेडर, निवेशक और दिग्गज थे जिन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया। शेनॉय ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने लॉन्ग और शॉर्ट साइड खेली और बाजार के साथ अपनी संपत्ति बनाई। उन्हें प्यार से याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना।
साहसिक जोखिम लेने वाला
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि श्री राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे। निवेशक, साहसिक जोखिम लेने वाला, शेयर बाजार की उत्कृष्ट समझ, संचार में स्पष्ट- अपने आप में एक लीडर। उन्हें भारत की ताकत और क्षमताओं में दृढ़ विश्वास था। संवेदना।
लोगों को बड़ा सोचने के लिए किया प्रेरित
आईथॉट एडवाइजरी के संस्थापक श्याम शेखर ने कहा कि झुनझुनवाला एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हममें से कई लोगों को बड़ा सोचने, बड़े सपने देखने और समय के साथ डेवलप होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिग बुल एक निवेशक से कहीं अधिक थे। उन्होंने ट्वीट किया, कि इस तरह के दुखद अंत हमें स्तब्ध कर देते हैं।
आपके जैसा कोई नहीं होगा
दिग्गज निवेशक के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए, ज़ेरोधा के निखिल कामथ ने कहा कि आपके जैसा कोई फिर कभी नहीं होगा, आरआईपी। अलकेमी कैपिटल के हिरेन वेद कहते हैं कि शेयर बाजार ने अपना क्राउन ज्वेल खो दिया है। लेकिन इस क्राउन ज्वेल की बुद्धि और शब्द हमेशा चमकेंगे।
बुलिश आउटलुक के लिए किये जाएंगे याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया है। उन्हें उनके बुलिश आउटलुक के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
बेहद चालाक निवेशक
एनाम होल्डिंग्स के मनीष चोखानी ने कहा कि राकेशजी एक बेहद चतुर और स्पष्ट नेतृत्व वाले निवेशक थे, जो एक बारहमासी भारतीय बुल थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications