भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने इंडिया इन्फोलाइन (आईआईएफएल) सिक्यॉरिटीज पर बड़ा दांव लगाया है।
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने इंडिया इन्फोलाइन (आईआईएफएल) सिक्यॉरिटीज पर बड़ा दांव लगाया है। जी हां भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने गुरुवार को इंडिया इन्फोलाइन (आईआईएफएल) सिक्यॉरिटीज के 27.85 लाख शेयर खरीदे हैं। एक शेयर का औसत मूल्य 42.83 रुपये है। इस बात की जानकारी बीएसई पर खरीदारी के आंकड़ों से द्वारा मिली है। जल्द रॉयल एनफील्ड की 'शेरपा' करेगी वापसी, जानें क्या होगा इनमें खास? ये भी पढ़ें

कुल 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे झुनझुनवाला ने
जानकारी दें कि झुनझुनवाला ने कुल 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अकेले सतपाल खट्टर ने आईआईएफएल सिक्यॉरिटीज के 30 लाख शेयर बेचे हैं। हर शेयर की कीमत 42.74 रुपये है। सितंबर तिमाही के अंत में सतपाल खट्टर ने आईआईएफएल के 62.16 लाख शेयर खरीदे थे, जिसके साथ ही कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.95% हो गई थी। आईआईएफएल सिक्यॉरिटीज पिछले साल मूल कंपनी से अलग होने के बाद 20 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ था। गौरतलब है कि पिछले साल वित्तीय सेवा कंपनी आईआईएफएल होल्डिंग्स ने अपने फाइनैंस, वेल्थ तथा कैपिटल बिजनस को तीन अलग-अलग कंपनियों में अलग करने और उन्हें शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की घोषणा की थी।
गुरुवार को शेयर में आया उछाल
बीएसई पर आईआईएफएल सिक्यॉरिटीज का शेयर 20 सितंबर को 41.65 रुपये पर खुला था, जिसके बाद अक्टूबर में उसने 19.10 रुपये का निचला स्तर छू दिया था। लेकिन तब से लेकर अब तक इस शेयर में 135% की तेजी दर्ज की जा चुकी है। गुरुवार को यह शेयर बीएसई पर 4.9% की तेजी के साथ 44.95 रुपये पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
