नई दिल्ली। बिटक्वाइन को लेकर भारत सरकार का रुख सख्त है, तो देश के सबसे बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला का इस पर भरोसा नहीं है। भारत सरकार तो बिटकॉइन सहित सभी क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने के लिए बिल लाने की तैयारी कर रही है। वहीं दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने भी बिटकॉइन का विरोध करते हुए इसे पर बैन की मांग कर दी है।
राकेश झुनझुनवाला ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह कभी बिटक्वाइन में निवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल करेंसी को बैन कर देना चाहिए। उनके अनुसार सरकार को ही करेंसी लॉन्च करने का अधिकार है। डॉलर में 1-2 फीसदी का उतार चढ़ाव रहता है, लेकिन बिटक्वाइन में तो 10-15 फीसदी तक का उतार चढ़ाव रोज की बात होता है।

बिटकॉइन में आई भारी गिरावट
इस बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन के बयानों से बिटकॉइन की कीमत में 17 फीसदी गिरावट आई। मस्क ने ट्वीट किया कि बिटकॉइन की कीमत कुछ ज्यादा की तेजी से बढ़ रही है। उनकी कंपनी टेस्ला ने बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर निवेश किया है। येलेन ने सोमवार को कहा था कि बिटकॉइन ट्रांजैक्शंस के लिए नाकाफी है।
क्या होती है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
बिटकॉइन का इस्तेमाल क्यू होता है
बिटकॉइन का इस्तेमाल हम ऑनलाइन पेमेंट के लिए या किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बिटक्वाइन पीयर टू पीयर नेटवर्क के तरीके पर काम करता है जिसका मतलब है। बिटक्वाइन को ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए सबसे तेज और अच्छा माना जाता है।
बिटक्वाइन का कोई मालिक नहीं
जैसे बाकि करेंसी का इस्तेमाल कर हम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो बैंक के पेमेंट प्रोसेस को हमें फॉलो करना होता है, इसके बाद ही यह पेमेंट पूरा हो पाता है। हमारे किये गए हर ट्रांजेक्शन का हिसाब हमारे बैंक खाते के डिटेल में मौजूद होता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि हमने किससे भुगतान प्राप्त किया और किसे किया। लेकिन बिटक्वाइन का कोई भी मालिक नहीं है। इसलिए उसके साथ किये गए ट्रांजेक्शन का हिसाब किताब जानना कठिन है।
क्या होता है बिटकॉइन वॉलेट
बिटक्वाइन को हम सिर्फ इलेक्ट्रोनिकली ही स्टोर कर सकते हैं। इसे रखने के लिए बिटक्वाइन वॉलेट की जरूरत पड़ती है। बिटक्वाइन वॉलेट बहुत से प्रकार के होते हैं, जैसे डेस्कटॉप वॉलेट, मोबाइल वॉलेट, ऑनलाइन वॉलेट या इसी प्रकार के अन्य वॉलेट। ये वॉलेट हमें एड्रेस के रूप में यूनीक्यू आईडी देते हैं। अगर आप बिटक्वाइन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इन वॉलेट की जरूरत पड़ेगी।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications