नई दिल्ली, अगस्त 10। खाने के तेल के दामों में कमी आ रही है लेकिन अब दाल के दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ने की तैयारी में हैं। बीते कुछ दिनों में अरहर और उरद के दालों की कीमत में 15 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। दरअसल इस खरीफ के सीजन में देश के कई ईलाको में भारी बारिश हुई है, बारिश के वजह से जलजमाव के चलते दलहन की बुआई कम हुई है। बोए गए फसलों को भी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में छह हफ्ते में अरहर के दालों की कीमतें 97 रुपये से बढ़कर 115 रुपये प्रति किलो के आसपास जा पहुंचा है।
कृषि मंत्रालय ने जारी किए हैं आकड़े
कृषि मंत्रालय ने खरीफ के फसलों की बुआई के जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार जितने क्षेत्र में टूअर की बुआई की गई है वो पिछले साल के मुकाबले 4.6 फीसदी कम है। इस साल उरद की बुआई भी 2 फीसदी कम क्षेत्र में हुई है। भारी बारिश और जलजमाव के कारण टूअर की बुआई कम हुई है। बारिश ने फसलो को भी नुकसान पहुचाया है। जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में उरद के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फसले बेहतर स्थिति में है।
धान की बुआई भी हुई है कम
केवल टूअर औक उरद की बुआई में ही नहीं बल्कि कमजोर मानसून होने के चलते इसबार धान की बुआई में भी कमी आई है। हाल ही में मॉनिटरी पॉलिसी के घोषणा के दौरान आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने धान की बुआई में आई कमी पर नजर बनाये रखने की बात कही है। आरबीआई गर्वनर ने अपने बयान में बताया कि इस साल खरीफ की फसलों में धान की बुआई कम हुई है और इस मसले पर बेहद गंभीरता से नजर बनाये रखने की जरुरत है।
बारिश की कमी
बुआई कम होने के कारण इस साल चावल के उत्पादन में कमी आ सकती है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के कमी के कारण धान की बुआई में कमी देखी गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications