Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और बुधवार को भी बारिश का असर कई राज्यों में दिख रहा है। खासतौर पर दिल्ली-NCR में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

दिल्ली में बदली छाई, बारिश से राहत
दिल्ली के कई इलाकों जैसे लक्ष्मी नगर, रोहिणी, आनंद विहार और पीतमपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से उमस से लोगों को कुछ राहत मिली है।
आज का तापमान:
अधिकतम: 35 से 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली की हवा पहले से बेहतर
बारिश का असर दिल्ली की एयर क्वालिटी पर भी दिखा है। प्रदूषण का स्तर कुछ हद तक नीचे आया है।
सुबह 6 बजे तक AQI:
पूसा: 75
शादीपुर: 84
पंजाबी बाग: 92
मुंडका: 125
उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई जगहों पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में खतरे का संकेत
हिमाचल के मंडी जिले में बीते कुछ समय से हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जान-माल का नुकसान भी हुआ है। आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बाकी कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी सक्रिय है मानसून
मुंबई, पुणे, नागपुर, रायगढ़, अमरावती जैसे महाराष्ट्र के जिलों में आज बारिश का असर रहेगा। कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं कर्नाटक और केरल के कुछ जिलों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications