लॉकडाउन के बीच रेलवे ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है। रेलवे के इस कदम से अब जल्द ही रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच रेलवे ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है। रेलवे के इस कदम से अब जल्द ही रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अब नॉन-एसी ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीते कल मंगलवार को ट्वीट किया है कि 1 जून से रोजाना 200 नॉन एसी टेनें चलाई जाएंगी। जल्द ही इन ट्रेनों का टाइम टेबल जारी कर ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में बुकिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी भी बुकिंग टिकट खिड़की से नहीं बल्कि ऑनलाइन होगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि ट्रेनों के शिड्यूल की जानकारी जल्दी ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी टिकट खिड़की से टिकट बुक करने की इजाजत नहीं है ताकि स्टेशन पर लोगों की भीड़ कम हो सके। पीयूष गोयल ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे अगले कुछ दिनों में हर दिन 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है ताकि अलग-अलग जगहों पर फंसे लोग घर पहुंच सकें। बता दें कि रेलवे ने 19 दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए करीब 21.5 लाख मजदूरों को उनके राज्यों तक पहुंचाया है। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि वह प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करें और इसकी लिस्ट रेलवे को दें। श्रमिक ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
गोयल ने ट्वीट करके कहा कि अगले दो दिनों के भीतर रेलवे हर दिन 400 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। सभी प्रवासियों से अनुरोध है कि वो जहां हैं वहीं रहें, इंडियन रेलवे उन्हें घर तक पहुंचाएगी। गोयल ने राज्य सरकारों से भी कहा कि वो उन प्रवासियों की पहचान करें जो पैदल ही घर के लिए निकल पड़े हैं। उन सब लोगों को नजदीक के रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया जा ताकि वो ट्रेन से अपने घर जा सकें। सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1 मई से चलाना शुरू किया था। 19 दिनों में करीब 21.5 लाख प्रवासियों को रेलवे उनके घर पहुंचा चुकी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications