Railway TTE Jobs 2025 Details: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना कई लोग देखते हैं। अगर आप भी काफी समय से रेलवे जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक (Travelling Ticket Examiner) के पद पर नौकरी करने के लिए आपको सिर्फ 12वीं पास करना होता है और इसके लिए आप फिर परिक्षा दे सकते हैं।

टीटीई जॉब के लिए एलिजिबलटी
टीटीई जॉब के लिए उम्मीदवारों को सरकार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की शिक्षा पूरी करनी होगी। कुछ जॉब पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री की जरूरत हो सकती है। इस पोस्ट के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल तक है। हालांकि ओबीसी, एससी/एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए कुछ छूट मिलती है।
इस तरह होता है सेलेक्शन
टीटीई की भर्ती प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें कई स्टेप्स शामिल होते हैं। सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं होंगी। फिर योग्यता परीक्षण (यदि परिक्षा के लिए लागू है तो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू भी शामिल हैं।
टीटीई पद आरआरबी एनटीपीसी (नॉन टेक श्रेणी) परीक्षा के अंतर्गत आता है। परीक्षा में सीबीटी 1(कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में सामान्य ज्ञान(जनरल नॉलेज), गणित, और सीबीटी 2 में अधिक अन्य प्रश्न शामिल होते हैं।
टीटीई जॉब पोस्ट पर सैलरी
सातवें वेतन आयोग के लेवल 3 के अनुसार टीटीई के लिए शुरुआती मूल वेतन लगभग 21,700 रुपये प्रति माह है। पद के आधार पर ग्रेड वेतन 1,900 रुपये से 2,000 रुपये के बीच होता है। इसके अलावा अतिरिक्त भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (मूल वेतन का 50% तक), हाउस रेंट अलाउंस (शहर श्रेणी के आधार पर 10% से 30%),ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल फैसिलिटीज, पेंशन योजनाएं और रेलवे पास का फायदा भी मिलता है।
एनपीएस और कटौतियों को शामिल करने के बाद शुरुआती वेतन 36,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये मासिक तक होता है। अनुभव के साथ, वेतन में बढ़त की जा सकती है।
वरिष्ठ टीटीई को 2,800 रुपये ग्रेड वेतन और 50,000-60,000 रुपये के बीच वेतन मिलता है। यात्रा टिकट निरीक्षक (टीटीआई) को 4,200 रुपये ग्रेड वेतन और 70,000 रुपये से अधिक वेतन मिलता है और मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) को 4,600 रुपये ग्रेड वेतन और 80,000 रुपये से अधिक वेतन मिलता है।
इसके अलावा टीटीई को अपने और अपने परिवार के लिए मुफ्त या रियायती ट्रेन टेवल का लाभ मिलता है। उन्हें पेंशन और मेडिकल फैसलिटी के साथ सरकारी आवास की सुविधा भी मिलती है।
रेलवे की नौकरी पाने के लिए परीक्षा के बाद सफलता पाने के लिए आरआरबी द्वारा लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट होता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
