Railway Stocks To BUY : शेयर मार्केट में निवेशक ऐसे स्टॉक की तलाश में रहते हैंं जिसमें मुनाफ कमाने के संभावना ज्यादा हो। आज हम आपको रेलवे सेक्टर में कामकाज करने वाली 4 ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जिसमें आने वाले समय में बंपर कमाई हो सकती है।

सबसे खास और बड़ी बात कि इन कंपनियों के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म्स ने भी अपनी राय दी है और साथ में टारगेट प्राइस भी बताए हैं। जिन कंपनियों के बारे में ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से अपनी रिपोर्ट दी गई है उनमें आरवीएनएल, इरकॉन इंटरनेशनल, जुपिटर वैगन और राइट्स शामिल है।
Share Price Target : कहां बनेगा मोटा पैसा?
RVNL Share Price Target
आरवीएनएल के शेयर सोमवार (25 अगस्त) को 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 321.60 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में स्टॉक 43 फीसदी जबकि इस साल अब तक 24 फीसदी टूट चुका है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने आरवीएनएल के शेयर को लेकर 'SELL' रेटिंग दी है। फर्म ने 204 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जो करेंट प्राइस से करीब 37% की गिरावट को दर्शाता है।
Jupiter Wagons Share Price Target
जुपिटर वैगन्स के शेयर सोमवार को 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 335.50 रुये पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में स्टॉक 40 फीसदी और इस साल अब तक 33 फीसदी गिरा है। ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में शेयर को 362 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'होल्ड' रेटिंग दी है, जो करेंट प्राइस के मुकाबले करीब 6% की वृद्धि को दर्शाता है।
RITES Share Price Target
रेलवे स्टॉक राइट्स के शेयर सोमवार को बीएसई पर 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 252.50 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में स्टॉक 22 फीसदी और इस साल अब तक 14 फीसदी गिरा है। ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने शेयर को 'होल्ड' रेटिंग दी है, जो इसके करेंट प्राइस से 9% की वृद्धि को दर्शाता है। ब्रोकरेज ने 280 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
IRCON Share Price Target
सोमवार को इरकॉन इंटरनैशनल के शेयर बीएसई पर 1.08 फीसदी की कमज़ोरी के साथ 169.30 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में स्टॉक 36 फीसदी और इस साल अब तक 22 फीसदी गिरा है। ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने 1,064 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'BUY' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके मूल्यांकन में 24% की वृद्धि का संकेत दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
