Railway Stocks: भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन टिकटों की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद सोमवार, 22 दिसंबर को ज़्यादातर रेलवे शेयरों में दमदार तेजी देखी गई। रेल टिकट किराए में इजाफे के बाद IRFC, BEML, CONCOR, IRCON, IRCTC, RVNL, RailTel, RITES, Texmaco और Titagarh जैसे तमाम रेलवे शेयरों में BSE और NSE पर बंपर तेज़ी आई। इन रेलवे स्टॉक्स में 8% तक की उछाल दर्ज हुई।

ट्रेन टिकटों के किराए में बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू होंगी। रेलवे टिकट की कीमतें 1 पैसे से लेकर 10 रुपये तक बढ़ सकती हैं।
रेलवे स्टॉक्स में बंपर तेजी
खबर लिख जाने तक सुबह के 11:03 बजे के आसपास BSE पर RVNL में 8% की तेज़ी आई दर्ज हुई थी जबकि Texmaco Rail में भी 5% की तेज़ी आई। इस बीच, BEML, IRFC, RailTel Corporation Of India, RITES, और Titagarh Rail Systems में 3% से 4% की तेज़ी आई। IRCTC और Corporation जैसे शेयरों में लगभग 1% की तेज़ी आई।
भारतीय रेलवे टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी
- लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, साधारण क्लास में 215 किमी से ज़्यादा की यात्रा पर ट्रेन यात्रियों को प्रति किमी 1 पैसा ज़्यादा देना होगा।
- इसके अलावा, मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC और AC क्लास के लिए प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
- खास बात यह है कि 500 किमी की नॉन-AC यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा पर 10 रुपये ज़्यादा देने होंगे।
- 215 किमी से कम की यात्रा के लिए टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- ये नई कीमतें 26 दिसंबर, 2025 से लागू होंगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
