Railway New Rules Lower Berth Seats: बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी ट्रेन में यात्रा करते हैं। ज्यादातर यात्रियों की कोशिश रहती है कि वो ऊपर वाली सीट की बजाए, लोअर बर्थ की सीट बुक करें, लेकिन रिजर्वेशन के दौरान ये सुविधा सभी को नहीं मिल पाती है। आप भी अगर किसी बुजुर्ग के साथ यात्रा कर रहे होते हैं तो हमेशा कोशिश होती है कि उन्हें लोअर बर्थ मिल जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यात्रियों के लिए अब सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। बुजुर्ग और गर्भवति महिलाओं को परेशानी न झेलनी पड़ी इसके लिए रेलवे द्वारा खास इंतजाम कर दिया है।

बुजुर्गों को ट्रेन में दी जाती ये सीट
रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने के लिए कई नियम बनाए हैं। इससे उनकी यात्रा आसान हो जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ बुक की जा सकती है। IRCTC ने वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ आसानी से अलॉट किए जाने की जानकारी दी है।
रेलवे ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया था कि लोअर बर्थ तभी मिलती है जब वह उपलब्ध होती है। वहीं, बुकिंग के समय Reservation Choice Book only if lower berth is allotted के तहत टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपको लोअर बर्थ मिलेगी। हालांकि, अगर सीट उपलब्ध नहीं होती है तो सीट नहीं मिल पाती है।
लोअर बर्थ की सुविधा लेना चाहते हैं तो पुरुष की उम्र 60 साल से अधिक और महिला की उम्र 58 साल से अधिक होनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को मिलती है ट्रेन में यह सुविधा
यदि कोई महिला गर्भवती हैं तो उससे लोअर बर्थ में प्राथमिकता मिलती है। 45 साल या उससे अधिक उम्र की महिला को भी लोअर बर्थ में प्राथमिकता दी जाती है। सीनियर सिटिजन या फिर महिलाएं लोअर बर्थ सीट केवल बुकिंग काउंटर या फिर रिजर्वेशन ऑफिस से ही बुक कर सकती हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा उसके बाद ही उनकी यह सीट कंफर्म होगी।
सफर के समय टीटी कर सकता है आपकी सीट चेंज
वहीं अगर किसी सीनियर सिटीजन, दिव्यांग या गर्भवती महिलाओं को ऊपर की सीट वाली टिकट मिलती है, तो टीटी ऑनबोर्ड भी टिकट की चिकिंग के समय नीचे की सीट उन्हें दिलवा सकता है।
रेलवे के नियम के अनुसार, जो भी यात्री साइड लोअर बर्थ पर सफर कर रहा है, उसे साइड अपर यात्री को दिन के समय में भी नीचे बैठने की जगह देनी पड़ेगी। रेलवे के एक नियम अनुसार, अगर लोवर बर्थ पर RAC (Reservation Against Cancellation) वाले दो यात्री पहले से यात्रा कर रहे हैं, तब भी उन्हें बर्थ वाले को सीट देनी पड़ेगी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications