Indian Railway Without Ticket Travel News: त्यौहारों का समय आने वाला है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इसे लेकर रेल मंत्रालय बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने जा रहा है। इसके लिए त्यौहारों के समय खास चेकिंग अभियान चलेगा। आइए आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी देते हैं।

त्यौहारों में बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी (Travelling Without Train Ticket News)
इस खास चेकिंग अभियान में पुलिसकर्मियों सहित बिना टिकट यात्रियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करने का रेलवे ने फैसला लिया गया है। रेल मंत्रालय ने इस बारे में 20 सितंबर को 17 जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिखा है। त्यौहारों के समय बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है।
इस दिन से शुरू होगा ये चेकिंग अभियान (Train Ticket News In Hindi)
मंत्रालय ने पत्र में बिना टिकट और अनऑथराइज्ड यात्रियों के खिलाफ 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर और 25 अक्टूबर से 10 नवंबर की अवधि के बीच विशेष अभियान शुरू करने को कहा है। इसके साथ ही 1989 के रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी लिया जाएगा एक्शन
रेलवे कॉमर्शियल अधिकारी, जो विभिन्न रेल डिवीजनों में चल रहे नियमित अभियान का हिस्सा हैं उनके मुताबिक, त्योहारों के दौरान आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी उनके रडार पर होंगे क्योंकि वे सबसे बड़े उल्लंघनकर्ताओं में से हैं।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद और कानपुर के बीच हमारे हालिया अचानक निरीक्षण में हमने सैकड़ों पुलिसकर्मियों को विभिन्न एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के एसी कोचों में बिना टिकट के यात्रा करते पाया गया। जब हमने उन पर जुर्माना लगाया, तो शुरू में उन्होंने भुगतान करने से इनकार कर दिया और हमें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
उन्होंने ये भी बताया कि हम निडर रहे और उनसे जुर्माना भरवाया। यात्रियों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक थी क्योंकि वे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर खुश और आश्चर्यचकित थे।"
उत्तर मध्य रेलवे जोन के टिकट-चेंकिंग अधिकारियों ने कहा कि वे पुलिसकर्मियों और अन्य यात्रियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं क्योंकि वे वैध टिकट वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।
हाल के दिनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए पुलिसकर्मियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर प्रयागराज डिवीजन के एक रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि हम पुलिसकर्मियों के लिए अलग से डेटा नहीं रखते हैं, हालांकि, पिछले तीन महीनों, यानी जून, जुलाई और अगस्त में, एनसीआर जोन के तहत प्रयागराज डिवीजन में बिना टिकट यात्रा करने के लिए 1,17,633 यात्रियों पर 9,14,58,171 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
भारतीय रेलवे टिकट जांच कर्मी संगठन (आईआरटीसीएसओ) के अध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार, बिना टिकट पुलिसकर्मियों के साथ ऐक्शन एक वास्तविक बुरा सपना है। वे न केवल हमारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं बल्कि हमें परेशान करने के लिए अक्सर फर्जी मामले दर्ज करने की धमकी देते हैं।'
चंद्र शेखर गौड़ के मुतबिक, आरटीआई अधिनियम के तहत किए गए आवेदन पर रेलवे ने बताया कि वित्तवर्ष 2023-24 में 361.045 लाख यात्रियों को बिना टिकट या अनऑथराइज्ड टिकट के यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे 2231.74 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
