Railway jobs 2024: रेलवे ने दिवाली के इस अवसर पर अपने रिटायर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. भारतीय रेलवे अपने एक्स कर्मचारियों को एक बार फिर काम पर रखना चाहता है. इसके लिए रेलवे ने 25 हजार पदों पर भर्तियां निकाली है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

रेलवे द्वारा अपने रिटायर कर्मचारियों के लिए निकाली गई भर्तियों में तभी अप्लाई किया जा सकता है, जब कर्मचारी की उम्र 65 वर्ष से कम हो. रेलवे ने सुपरवाइजर और ट्रैक मैन जैसे कई पदों पर ये भर्तियां निकाली है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ये भर्तियां कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए निकाली गई है.
Railway Vacancy 2024: कैसे होगा चयन ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे इन रिटायर कर्मचारियों को दो साल के लिए नियुक्त करेगा. अगर काम अच्छा लगा, तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है. इसमें नियुक्ति कर्मचारियों के पिछले 5 साल के परफॉर्मेंस के आधार पर होगी. इसके साथ ही उनका मेडिकल फिटनेस भी देखा जाएगा.
इसके अलावा ये भी देखा जाएगा कि उनके खिलाफ कोई मामला तो दर्ज नहीं है.
Railway Jobs: कितनी मिलेगी सैलरी?
रेलवे के नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायरमेंट के समय जो कर्मचारियों को सैलरी दी जाती थी. वहीं सैलरी उन्हें मिलेगी. इसके साथ ही उनकी मूल पेंशन घटा दी जाएगी.
इसके अलावा रेलवे अपने रिटायर कर्मचारियों को ट्रेवल अलाउंस भी देगा. लेकिन अगर आप ये ट्रेवल अलाउंस लेते हैं, तो आपको रेलवे की तरफ से अन्य कोई लाभ नहीं मिल पाएंगे.
ये रेलवे करेगा रिटायर कर्मचारियों की सबसे ज्यादा भर्ती
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिमी रेलवे करीब 10 हजार पदों पर रिटायर कर्मचारियों की भर्ती करेगा. भारतीय रेलवे का कहना है कि उन्हें सुपरवाइजरी और अन्य जरूरी पोस्ट पर व्यक्तियों की जरूरत है, ऐसे में वे इनमें रिटायर कर्मचारी भरना चाहते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
