RRB Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने का आपको बहुत शानदार मौका मिल रहा है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेलवे टेक्निशयन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। इस भर्ती से 14,000 पदों पर लोगों को जॉब दी जाएगी। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 16 अक्टूबर तक सिर्फ मौका है।

इन पदों पर होगी रेलवे में जमकर भर्ती (Railway Recruitment 2024)
रेलवे जमकर नई भर्ती कर रहा है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कई सारे पदों पर नौकरी दी जाएगी। रेलवे टेक्निशियन ग्रेड I सिंगल और टेक्निकल ग्रेड III भर्ती 2024 की एप्लीकेशन विंडो 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक खोली गई थी। ओपन लाइन (17 श्रेणियों) के लिए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 9144 थी, जिसे क्षेत्रीय रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट से अतिरिक्त मांग प्राप्त होने के बाद आरआरबी द्वारा बढ़ाकर 14298 कर दिया गया था। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1092 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन के 8052 पदों पर भर्ती होगी और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड पीयूस के 5154 पदों पर नौकरी दी जाएगी। इसमें कुल पदों की संख्या 14298 है।
ऐसे करें रेलवे की जॉब के लिए अप्लाई (Railway Jobs 2024 Apply Process)
आरआरबी ने ऑनलाइन अप्लाई एप्लीकेशन की विंडो में आवेदन करने का मौका दिया है। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके रजिस्ट्रेशन करने के बाद बाद इसमें करियर के सेक्शन में जाना होगा और फॉर्म में उस पद को सेलेक्ट करें जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं और फिर सारी जानकारी सही से भरें और इसके बाद डॉक्यूमेंट्स को अटैच करके फॉर्म जमा कर दें।
रेलवे में जॉब पाने के लिए योग्यता (RRB Recruitment 2024)
रेलवे में जॉब पाने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाटेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या पिर इंस्ट्रूमेंटेशन में साइंस बैचलर डिग्री होनी चाहिए या बीएससी या बीई, बी.टेक या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप एंड पीयूस के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
इस उम्र तक वाले उम्मीदवार रेलवे में जॉब के लिए कर सकते हैं अप्लाई
इन पदों पर रेलवे की भर्ती के लिए 1 जुलाई2024 तक उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए 36 वर्ष तक ही होनी चाहिए। इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती संख्या सीईएन 02/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
रेलवे में जॉब अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन फीस (Railway Job Vacancy)
रेलवे में जॉब के लिए अप्लाई करने वालों के लिए अलग-अलग श्रेणी के अनुसार, फीस निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये की एप्लीकेशन फीस भरेंगे। इसके अलावा एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। स्टेज I परीक्षा में बैठने के बाद यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये और एससी, एसटी, पीएच, महिलाओं को 250 रुपये फीस वापसी की जाएगी। इस चार्ज को आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications