नई दिल्ली, जुलाई 22। हॉन्गकॉन्ग की कंपनी तैजहॉन्ग (टीजेड) जिसका सीधा सम्बंध चीनी सरकार से है। टीजेड कंपनी को भारतीय रेलवे ने एक्सल की सप्लाई के लिए 245 करोड़ रुपए का टेंडर दिया है। टीजेड कंपनी रेलवे को माल ढुलाई के लिए उपयोग किए जाने वाले वैगनों के लिए 30000 एक्सल की आपूर्ति करेगी। इससे पहले रेलवे ने पहियों की आपूर्ति के लिए टीजेड को टेंडर दिया था।
विदेशी कंपनी को एक्सल के ऑर्डर से थोड़ी हैरानी
इस सेक्टर के एक एक्सपर्ट ने कहा, 'भारत के पास पहिए बनाने की पर्याप्त क्षमता नहीं है, मगर एक्सल मैन्युफैक्चरिंग एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर इंडिया काफी कंफर्टेबल है। इसलिए चीनी कंपनी को एक्सल का ऑर्डर देना थोड़ा हैरान करता है।' ऐसा हो सकता है कि भारतीय रेलवे ने इस वर्ष अधिक मांग की प्रत्याशा में देश के बाहर से एक्सल मंगवाने का फैसला किया।
एक्सल मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री चीन में होगी
ताइयुआन हेवी इंडस्ट्री रेलवे ट्रांजिट इक्विपमेंट कंपनी लिमिटेड में एक्सल की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी, टीजेड हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल लिमिटेड ताइयुआन हेवी मशीनरी ग्रुप की इंटरनेशनल ट्रेडिंग आर्म है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह एक राज्य के स्वामित्व वाली एंटरप्राइज है और इसका चीनी सरकार से सीधा संबंध है।
भारतीय कंपनियों को 2020 से ऑर्डर मिल रहे
एक्सल की आपूर्ति के लिए अक्टूबर 2020 से सौरभ मेटल्स प्रा. लिमिटेड (भोपाल), मिश्र धातु निगम लिमिटेड (हैदराबाद), मेटल एंड स्टील फैक्ट्री (ईशापुर) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसी घरेलू कंपनियों को टेंडर दिए गए हैं। आखिरी विदेशी कंपनी चीन की सीआरसीसी यांग्त्ज़ी टोंगलिंग कंपनी लिमिटेड थी। जिसे भारतीय रेलवे को 6000 एक्सल की आपूर्ति के लिए मई 2020 में ऑर्डर दिया गया था।
तीसरा टेंडर दिया गया है इस साल टीजेड को
नया एक्सल टेंडर करेंट फाइनेंशियल वर्ष में टीजेड को दिया गया यह तीसरा टेंडर है। इनमें एलएचबी कोचों के लिए 39000 पहियों की आपूर्ति का एक ऑर्डर है। अन्य टेंडर जो टीजेड को दिया गया है। वाग9 लोकोमोटिव के लिए 17500 पहियों और ट्रेन-18 या वंदे भारत ट्रेनों के लिए 8166 पहियों की आपूर्ति के लिए है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications