नई दिल्ली, सितंबर 16। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। मंत्री ने बताया कि साल 2023 तक देश में हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन बनकर तैयार हो जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि रेलवे देश के दूर दराज के इलाकों को भी जोड़ने का भरपूर कोशिश कर रही है। आने वाले कुछ सालों में हम नए जगहों को रेलवे से जोड़ेंगे।
वंदे भारत के विषय में भी दी जानकारी
कार्यक्रम में रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से डेवलप की गई है। यह एक सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। मंत्री ने कहा कि ट्रेनों को पटरीयों पर चला के भी देखा जा चुका है। ट्रायल के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने नहीं आई थी।
वंदे भारत जल्दी ही पटरी पर होगी
रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को रेलवे के सेफ्टी कमिशनर ने मंजूरी दे दी है। वंदे भारत का ट्रायल पूरा होन के बाद कुल 72 घंटे के बाद इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही वंदे भारत पटरी पर लोगों के सेवा में आ सकती है।
ट्रैक मैनेजमेंट पर है रेलवे का फोकस
रेलवे मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के अलावा ट्रैक मैनेजमेंट पर भी ध्यान दिया है। ट्रैक मैनेजमेंट की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की रेलवे का फोकस केवल ट्रेन मैनेजमेंट पर ही नहीं हैं बल्कि रेलवे ट्रैक मैनेजमेंट पर भी फोकस बनाए हुए है। वंदे भारत एक सेमी-हाई या हाई स्पीड ट्रेन है जो कि 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चल सकती है। इसके लिए ट्रैक का दुरूस्त होना बहुत जरूरी है। उन्होनें बताया कि 180 कीमी के रफ्तार पर जब उन्होंने पानी का ग्लास रखा तो वह भी नहीं छलका।


Click it and Unblock the Notifications