Railway Employees Insurance: भारतीय रेलवे आम नागरिकों से लेकर अपने कर्मचारियों का हमेशा बहुत ख्याल रखता है ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत परेशानी का सामना न करना पड़े चाहे फिर वो टिकट के लिए हो या फिर रेलवे के कर्मचारियों की दुर्घटना मृत्यु बीमा की बात हो दोनों मामले ये हमेशा सही फैसला लिया जाता है।

रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम ऐलान किया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि जिन कर्मचारियों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है, उन्हें अब 1 करोड़ रुपए तक का दुर्घटना मृत्यु बीमा मिलेगा। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से किया गया।
CGEGIS की तुलना में बेहतर सुरक्षा
पहले रेलवे कर्मचारियों को CGEGIS (केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना) के तहत ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों के लिए क्रमशः ₹1.20 लाख, ₹60,000 और ₹30,000 का बीमा मिलता था। यह राशि कर्मचारी की आवश्यकताओं और जीवन सुरक्षा के लिहाज से कम थी। नई योजना में अब यह कवर कई गुना बढ़ा दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को दुर्घटना या अन्य आपात स्थितियों में पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
समझौते के तहत मिलने वाले फायदा
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए न तो किसी प्रकार का प्रीमियम देना होगा और न ही कोई मेडिकल जांच करानी होगी।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को अन्य सुरक्षा फायदा भी मिलेंगे:
हवाई दुर्घटना बीमा: 1.60 करोड़ रुपए तक
एसबीआई डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त कवर: 1 करोड़ रुपए तक
स्थायी पूर्ण विकलांगता पर कवर: 1 करोड़ रुपए तक
स्थायी आंशिक विकलांगता पर कवर: 80 लाख रुपए तक
रेल मंत्रालय ने बताया कि इन सभी लाभों का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को पूरक सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
रेलवे के अनुसार, इस योजना का फायदा लगभग सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं। यह सुविधा विशेष रूप से ग्रुप सी और फ्रन्ट लाइन के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
रेल मंत्रालय ने इसे कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा पर केंद्रित एक अहम पहल बताया। साथ ही यह एमओयू भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच विश्वसनीय और क्रिएटिव साझेदारी का प्रतीक भी है।
क्यों है यह योजना खास?
आर्थिक सुरक्षा का कवच: दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में परिवार को पर्याप्त आर्थिक मदद
सरल और आसान प्रोसेस: प्रीमियम या मेडिकल जांच की जरूरत नहीं
अतिरिक्त फायदा: हवाई दुर्घटना, विकलांगता और डेबिट कार्ड कवर
व्यापक पहुंच: सात लाख कर्मचारियों तक
कर्मचारियों और परिवारों के लिए फायदा
यह योजना न केवल कर्मचारियों को बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करेगी। खासकर वे कर्मचारी जो रेलवे की दैनिक गतिविधियों, ट्रेनों और स्टेशनों पर काम करते हैं, उनके लिए यह सुविधा बेहद अहम साबित होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications