RailTel Share Price: कारोबार सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई लेकिन कुछ समय के भीतर बाजार लाल निशान पर ट्रेड करने लगा। बाजार के दोनों बेंचमार्क बिकवाली के साथ कारोबार कर रहे है। गिरते हुए बाजार में रेलटेल के शेयर उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

आज कंपनी के स्टॉक्स फोकस में आने के पीछे की वजह है, रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली पब्लिक सेक्टर की कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel) को बिहार सरकार से एक बड़ा काम सौंपा गया है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर (SPD) की ओर से मिला है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग 209.78 करोड़ रुपए है और इसे प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के तहत लागू किया जाएगा।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज कारोबारी शेसन में रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 8.75% तक की तेजी के साथ 407 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 374 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 486 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 265 रुपए मार्च 2025 में टच किया था।
पीएम श्री योजना से जुड़ा प्रोजेक्ट
केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना का उद्देश्य देशभर के सरकारी स्कूलों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस करना है। इस योजना के तहत बिहार के कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब और नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। रेलटेल को मिले इस ऑर्डर से राज्य के स्कूलों में पढ़ाई की क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
बच्चों के लिए नई पढ़ाई का अनुभव
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बच्चों को पढ़ाई का एक नया अनुभव मिलेगा। अब सिर्फ किताबों तक सीमित पढ़ाई नहीं रहेगी, बल्कि छात्र ऑडियो-वीडियो क्लासेस, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल कंटेंट की मदद से पढ़ सकेंगे। इससे न केवल पढ़ाई को समझना आसान होगा बल्कि छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।
आईटी और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
रेलटेल इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर नेटवर्क और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगी। साथ ही शिक्षकों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे छात्रों को बेहतर ढंग से गाइड कर सकें। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा का स्तर संतुलित होगा।
हजारों छात्रों को होगा फायदा
इस योजना से बिहार के हजारों बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर उन इलाकों में जहां डिजिटल सुविधाओं की कमी है, वहां यह प्रोजेक्ट नई उम्मीद जगाएगा। बच्चों को आधुनिक तकनीक से सीखने का मौका मिलेगा और कॉम्प्टीशन परीक्षाओं के लिए भी बेहतर तैयारी हो सकेगी।
RVNL
आज कारोबारी शेसन में RVNL के शेयर 4.17% तक की तेजी के साथ 407 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
IRFC
आज कारोबारी सत्र में IRFC के शेयर 2.14% तक की तेजी के साथ 128 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications