नयी दिल्ली। सरकारी मिनीरत्न कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का आईपीओ आज से आवेदन के लिए खुल गया है। रेलटेल एक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर कंपनी है। रेलटेल का आईपीओ गुरुवार 18 फरवरी तक खुला रहेगा। यानी निवेशक केवल 18 फरवरी तक ही कंपनी के आईपीओ में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेलटेल के आईपीओ में कुल 87,153,369 शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी आईपीओ के जरिए 819.24 करोड़ रु जुटाएगी। रेलटेल के आईपीओ में शेयरों के लिए 93-94 रु का प्राइस बैंड रखा गया है। आईपीओ निवेश के लिए एक बढ़िया मौका होता है। आईपीओ से बहुत जल्द आपका पैसा डबल हो सकता है।
रिजर्व्ड हैं शेयर
बता दें कि रेलटेल के आईपीओ में आधे शेयर क्वालिफाइड इंस्टिट्यूश्नल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टिट्यूश्नल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेंगे। आरक्षित का मतलब है कि इतने शेयर केवल रिजर्व्ड कैटेगरी वालों को ही आवंटित किये जाएंगे। गौरतलब है कि पहले भी कई आईपीओ निवेशकों का पैसा कुछ ही दिनों में डबल करते रहे हैं। ये आईपीओ भी शानदार मौका है।
आईपीओ में निवेश की सलाह
जानकारों ने रेलटेल के आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी है। इसकी वजह है कि कंपनी कर्ज मुक्त है। साथ ही ये समय पर लाभांश देती रही है। इसी तरह भारतीय रेलवे के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में इसकी भूमिका अहम हो सकती है। ये सारी बातें कंपनी में निवेश करने के फेवर में हैं। रेलटेल कॉर्पोरेशन अपनी इनकम का 66 फीसदी टेलीकॉम सेगमेंट से प्राप्त करती है जबकि बाकी इसे रेलवे और अन्य परियोजनाओं से मिलता है।
मिल रहा है अच्छा रेस्पोंस
रेलटेल के आईपीओ को खुलते ही अच्छा रेस्पोंस मिलता दिख रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के आईपीओ को 35 फीसदी आवेदन मिल चुके हैं। रेलटेल ने सोमवार को 14 एंकर निवेशकों से 243.99 करोड़ रुपये जुटाए। आवंटन में हिस्सा लेने वाले कई विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भी शामिल रहे। इनमें सिंगापुर स्थित इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रेटेजीस एशिया और गोल्डमैन सैक्स इंडिया शामिल हैं।
2020 में पैसा डबल
पिछले साल कई कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों का पैसा डबल किया था। इनमें बर्गर किंग का शेयर 60 रुपये के रेट के मुकाबले पहले ही दिन 131 रु पर बंद हुआ था। इसी तरह हैपिएस्ट माइंड्स का शेयर 166 रुपये के मुकाबले 371 रुपये पर लिस्ट हुआ था। रूट मोबाइल का शेयर 350 रुपये के मुकाबले 651 रुपये पर लिस्ट हुआ था। रोसारी बायोटेक के शेयर ने निवेशकों को लिस्टिंग पर 75 फीसदी का रिटर्न दिया था।
कैसे करें आईपीओ में निवेश
डीमैट खाते के बिना कोई भी निवेशक आईपीओ के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। डीमैट खाते में निवेशकों शेयर और बाकी सिक्योरिटीज इलेक्ट्रॉनिक तौर पर रख सकते हैं। आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, एडरेस और आईडी प्रूफ से डीमैट खाता खोल सकते हैं। कोई निवेशक अपने बैंक खाते या ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है। कुछ वित्तीय कंपनियां एक ही साथ डीमैट, ट्रेडिंग और बैंक खाता प्रोवाइड करते हैं।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
