नई दिल्ली, फरवरी 1। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया। आज के बजट में जिस क्षेत्र पर सबसे अधिक फोकस किया गया है वो है इंफ्रास्ट्रक्चर। वहीं रेलवे के लिए भी कई बड़े ऐलान किए गए। रेलवे के लिए की गयी घोषणा के मामले में, सीतारमण ने कहा कि अगले तीन वर्षों में भारत में 400 वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। रेलवे क्षेत्र में 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी तैयार किए जाएंगे। इन्हें अगले तीन वर्षों में डेवलप किया जाएगा। इस साल केंद्रीय बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल मंत्रालय के लिए 1,40,367.13 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आगे जानिए रेलवे के लिए किए गए और बड़े ऐलान क्या हैं।
इंफ्रा में भारतीय रेलवे
इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल यात्री किराए या माल ढुलाई शुल्क पर कुछ नहीं कहा। मगर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत अधिक खर्च का प्रावधान किया गया है, जिसमें भारतीय रेलवे के लिए भी काफी कुछ है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 'वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट' स्कीम का ऐलान किया। इस योजना के पीछे के आइडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय कारोबारों और सप्लाई चेन इकोसिस्टम के लिए भविष्य के अवसरों को बढ़ाना है।
कवच योजना के तहत रेल नेटवर्क
वित्त मंत्री ने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2,000 किलोमीटर रेल नेटवर्क को स्वदेशी विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी 'कवच' के तहत लाया जाएगा। 'कवच' रेलवे के शून्य दुर्घटनाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक स्वदेशी डेवलप्ड टक्कर रोधी (एंटी-कंलीजन) उपकरण है। 2022-23 में 60 किमी के लिए 8 रोपवे परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे छोटे किसानों, छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए नए उत्पादों और कुशल लॉजिस्टिक्स सर्विसेज को डेवलप करेगी।
मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क
2022-23 में चार लोकेशनों पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों के लिए पीपीपी मोड में ठेके दिए जाएंगे। लोकल कारोबारों और सप्लाई चेन की मदद के लिए वन स्टेशन वन प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाया जाएगा। यह माल की आसान और बेहतर आवाजाही को सक्षम बनाएगा, रसद लागत और लगने वाले समय को कम करेगा, समय-समय पर लिस्ट मैनेजमेंट में सहायता करेगा और दस्तावेज़ीकरण को समाप्त करेगा।
7 इंजनों में रेलवे शामिल
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2022 'अमृत काल' के लिए एक फ्यूचरिस्टिक और समावेशी ब्लूप्रिंट का समानांतर ट्रैक रखता है। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति द्वारा निर्देशित इंडिया एट 100 (भारत की आजादी के 100 साल) के लिए आधुनिक इंफ्रा के लिए बड़ा सार्वजनिक निवेश होगा। पीएम गति शक्ति सात इंजनों द्वारा संचालित है, जिनमें सड़कें, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह, जन परिवहन, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स इन्फ्रा शामिल हैं। सभी सात इंजन एनर्जी ट्रांसमिशन, आईटी कम्युनिकेशन, बल्क वॉटर और सीवरेज, और सोशल इंफ्रा द्वारा समर्थित अर्थव्यवस्था को एक साथ आगे बढ़ाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
