Raghav Chadha Net Worth:: राघव चड्ढा ने AAP से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा के बाद पीएम मोदी की तारीफ भी की। राघव चड्ढा ने घोषणा की है कि वह राज्यसभा में AAP के कई अन्य सांसदों के साथ BJP में शामिल होंगे। पार्टी में डिमोट किए जाने के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया उनका यह फैसला, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।" राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक 2022 से आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
राघव चड्ढा की कुल संपत्ति
2019 में, राघव चड्ढा-जो उस समय दक्षिण दिल्ली से AAP के उम्मीदवार थे। राघव चड्डा ने 16 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति घोषित की थी, और उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी। हलफनामे के अनुसार, चड्ढा ने उस समय अपने पिछले वर्ष के आयकर रिटर्न में 2,19,320 रुपये की आय दिखाई थी। 2020 में, जब उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था, तब चड्ढा ने 19.97 लाख रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी। चड्ढा ने 2020 में कोई भी अचल संपत्ति घोषित नहीं की थी।
2022 में, जब चड्ढा राज्यसभा के लिए चुने गए थे, तो उन्होंने 37 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की थी। इसमें 30,000 रुपये नकद और 6.35 लाख रुपये के बॉन्ड और शेयर शामिल थे। 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, चड्ढा के पास 1.32 लाख रुपये की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है। उन्होंने हलफनामे में किसी भी अचल संपत्ति की घोषणा नहीं की थी।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications