D-Mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी देश के छठे रईसों की लिस्ट में पहुंचे। इस तरह अब वह गौतम अडानी और सुनील मित्तल जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए देश के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
नई दिल्ली: D-Mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी देश के छठे रईसों की लिस्ट में पहुंचे। इस तरह अब वह गौतम अडानी और सुनील मित्तल जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए देश के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एवेन्यू सुपरमार्केट के फाउंडर राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयरों में तेज उछाल के चलते उनकी संपत्ति 11.9 अरब डॉलर यानी 84,7000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी, तब से अब तक कंपनी के शेयरों में 290 पर्सेंट का उछाल आया है। उस दौरान कंपनी की कुल पूंजी 39,988 करोड़ रुपये थी।

बता दें कि बीते एक साल में ही एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 35 फीसदी ऊपर गया है। यदि मार्च 2017 में इस शेयर में आपने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो अब तक आप 8.31 लाख रुपये हासिल कर सकते थे। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक के तौर पर पहचान रखने वाले दमानी की इंडिया सीमेंट्स, वीएसटी इंडस्ट्रीज और सिम्प्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है। बेहद लो-प्रोफाइल रहने वाले दमानी को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता रहा है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स में दमानी की 37.19 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि उनकी पत्नी की 3.54 फीसदी हिस्सेदारी है। यही नहीं ग्रुप की लीडिंग कंपनी डी-मार्ट उनके भाई शिवकिशन दमानी का 8.12 पर्सेंट शेयर है। एवेन्यू सुपरमार्ट देश की बड़ी फूड और ग्रॉसरी रिटेल कंपनी डी-मार्ट की पेरेंट कंपनी है। सोमवार को दमानी की कंपनी सुपरमार्ट के शेयरों में अब तक का सबसे ज्यादा 11 फीसदी उछाल देखने को मिला।
वहीं बात की जाए देश के टॉप 10 अमीरों की तो मुकेश अंबानी बड़े अंतर के साथ पहले नंबर पर है। उनकी कुल संपत्ति 55.4 अरब डॉलर है। जबकि दूसरे नंबर पर अजीम प्रेमजी हैं। उनके पास 18.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके बाद शिव नाडर, उदय कोटक, लक्ष्मी मित्तल क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। छठे नंबर राधाकिशन दमानी का नाम है और उनके बाद 7वें सबसे रईस शख्सगौतम अडानी हैं। देश के 8वें सबसे अमीर शख्स सुनील मित्तल हैं, जबकि नौवें और 10वें नंबर पर साइरस पूनावाला और बेनू बांगुर हैं।
देश के 10 बड़े अमीर
नाम/कंपनी नेटवर्थ (रुपए)
- मुकेश अंबानी (रिलायंस) 3.95 लाख करोड़
- अजीम प्रेमजी (विप्रो) 1.28 लाख करोड़
- शिव नादर (एचसीएल) 1.17 लाख करोड़
- उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक) 1 लाख करोड़
- लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलरमित्तल) 93,720 करोड़
- राधाकृष्ण दमानी (डी-मार्ट) 92,300 करोड़
- गौतम अदाणी (अदाणी ग्रुप) 76,680 करोड़
- सुनील भारती मित्तल (भारती एयरटेल) 68,160 करोड़
- सायरस पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट) 66,030 करोड़
- बेणुगोपाल बांगड़ (श्रीसीमेंट) 56,800 करोड़
एयरटेल वोडाफोन धमाका : मात्र 19 रुपये में मिल रही फ्री कॉलिंग और डेटा ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
