नई दिल्ली, अप्रैल 18। बचत खाता सुरक्षा, उपयोगिता और लिक्विडिटी के चलते देश में सबसे लोकप्रिय बैंकिंग साधन हैं। बचत खाते के जरिए आप अपनी सभी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इनमें रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग, खर्च के लक्ष्य और पैसा जमा करना शामिल हैं। फिक्स रिटर्न, बिना जोखिम और वेल्थ क्रिएशन के आधार पर बचत खाता आपके पर्सनल फाइनेंस के लिए अच्छा ऑप्शन है। मगर इस समय बड़े बैंकों में बचत बैंक खातों पर कम ब्याज दर मिल रही है। हालांकि कुछ बैंक अभी भी बचत खाते पर इतनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, जितनी आपको एफडी पर भी नहीं मिलेगी।
एफडी से ज्यादा ब्याज
आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बचत खाते की ब्याज दर कम होती हैं। पर प्रमुख बड़े प्राइवेट बैंकों की तुलना में कुछ प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों पर ऊंची ब्याज दर का भुगतान कर रहे हैं। किसी भी बैंक में बचत खाता खुलवाने पर इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वो कितना ब्याज दे रहा है। यदि आप एक बचत खाता खोलना चाहते हैं तो यहां हम कुछ बैंकों की जानकारी देंगे, जो सबसे अच्छी ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।
कितना मिलेगा ब्याज
इस समय कुछ प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों पर उच्च ब्याज दर दे रहे हैं। बंधन बैंक, आरबीएल बैंक और इंडसइंड बैंक इस समय क्रमशः 7.15%, 6.5% और 6% तक की ब्याज दर दे रहे हैं, जो प्राइवेट बैंकों में सबसे अधिक है। दूसरी ओर कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं, जिनमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। ये चारों बैंक 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
बड़े बैंकों में कम ब्याज दर
बड़े प्राइवेट बैंकों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 3 फीसदी से 3.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक अब 4 फीसदी तक की ब्याज दर दे रहे हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सिर्फ 2.70 फीसदी ब्याज दे रहा है और बैंक ऑफ बड़ौदा 3.20 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। अब विस्तार से जानते हैं कि कौन सा बैंक बचत खाते पर कितना ब्याज दे रहा है।
यहां मिलेगा सबसे अधिक ब्याज
आपको उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 से 7.25 फीसदी, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3.5 से 7.25 फीसदी, बंधन बैंक में 3 से 7.15 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4 से 7 फीसदी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3.5 से 7 फीसदी, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 से 7 फीसदी, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4 से 6.5 फीसदी, आरबीएल बैंक में 4.75 से 6.5 फीसदी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4 से 6.25 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 4 से 6 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 3.5 से 6 फीसदी और यस बैंक में 4 से 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
डीसीबी बैंक में 3.25 से 5.5 फीसदी, सिटी यूनियन बैंक में 3.5 से 4 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 3.5 से 4 फीसदी, डीबीएस बैंक में 3 से 4 फीसदी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3 से 4 फीसदी, धनलक्ष्मी बैंक में 3 से 4 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक में 3 से 3.5 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3 से 3.5 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 3 से 3.5 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3 से 3.5 फीसदी, पंजाब एंड सिंध बैंक में 3.1 और इंडियन ओवरसीज बैंक में 3.05 ब्याज दर मिलेगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
