नयी दिल्ली। आप ट्विटर हैंडलिंग के जरिये लाखों रुपये कमाना चाहते हैं? तो आपको मिल सकता है 47 लाख रुपये का वार्षिक वेतन। जी हाँ यूके की महारानी एलिजाबेथ 2 एक सोशल मीडिया गुरु की तलाश में हैं, जो उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फॉलोओर बढ़ाने में मदद करे। अगर आप सोशल मीडिया, खास कर ट्विटर, में रुचि रखते हैं और यदि आपके पास बेहतर अनुभव और डिजिटल प्लेटफार्मों के तकनीकी पहलुओं पर अच्छी पकड़ है तो आपको लाखों रुपये की जॉब मिल सकती है। दरअसल महारानी एलिजाबेथ की तरफ से इस काम के लिए नौकरी दिये जाने की पेशकश की गयी है। जॉब के लिए सफल आवेदक को सोमवार से शुक्रवार की नौकरी के लिए प्रति वर्ष 45,000 से 50,000 यूरो मिलेगा। यह एक साल के करीब 47 रुपये हैं। यानी हर हफ्ते 94,000 रुपये से ज्यादा। ध्यान रखें कि आपके पास 24 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका है, जबकि इंटरव्यू जनवरी 2020 में होंगे।

लिंक्डइन पर दिया गया विज्ञापन
इस जॉब के लिए लिंक्डइन पर विज्ञापन दिया गया है, जिसमें महारानी के लिए सोशल मीडिया पर कंटेट डेवलप करने वाले की आवश्यक्ता बतायी गयी है। कहा गया है कि आपके द्वारा पोस्ट किया कंटेंट लाखों लोगों द्वारा देखा जायेगा। सप्ताह में कुल 5 दिन कुल 37.5 घंटे काम करना होगा। हफ्ते में शनिवार और रविवार को दो ऑफ मिलेंगे। सिलेक्ट होने वाले को अलग-अलग ऑडियंस समूहों, उद्देश्यों और प्रारूपों के लिए डिजिटल सामग्री को डिजाइन करने में बेहतर और दिलचस्प लेखन और संपादकीय कौशल और विशेषज्ञता होनी चाहिए।
महारानी के हैं लाखों फॉलोअर
महारानी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'RoyalFamily@RoyalFamily' के 41 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। वहीं इंस्टग्राम पर 69 लाख से अधिक और फेसबुक पर 49 लाख फॉलोअर हैं। उनके पोते प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के इंस्टाग्राम पर 1.04 करोड़ फॉलोअर हैं, जबकि राजकुमार हैरी और मेघन मार्कल के 99 लाख फॉलोअर हैं।
यह भी पढ़ें - निर्मला सीतारमण : फिलहाल जीएसटी दरों में बढ़ोतरी नहीं
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
