Bajaj And Infosys Q4 Result: आज दो बड़ी और दिग्गज कंपनियों के फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं, आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस लिमिटेड और ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी बजाज ऑटोमोबाइल की, इन दोनों ही कंपनियों ने अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाया है और इनका बिजनेस भी जबरदस्त चल रहा है।
आज यानी 18 अप्रैल 2024 को इन दोनों कंपनियों के द्वारा चौथे क्वार्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वित्तवर्ष 2024 के आखिरी क्वार्टर में इसका नेट प्रॉफिट 7969 करोड रुपए रहा। वही बजाज के प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 18वीं साड़ी की तेजी के साथ 2011.43 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यहां पर हम आपको दोनों कंपनी के चौथे क्वार्टर के रिजल्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।
Bajaj Auto Q4 Results
बजाज ऑटो ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के चौथी तिमाही के नतीजे की घोषणा आज कर दी है। जनवरी से लेकर मार्च महीने तक की इस तिमाही में कंपनी ने काफी ज्यादा जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अगर बात करें कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट की तो इसमेंपिछले साल के मुकाबले 18 परसेंट की तेजी देखने को मिली है और यह 2011.43 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
वहीं अगर पिछले साल के चौथे क्वार्टर की बात की जाए तो इसमें कंपनीका नेट प्रॉफिट 1705 करोड रुपए था।
वहीं कंपनी का ईबीडा 34.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2307 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
इनवेस्टर्स को तगड़ा डीवीडेंड दे रही है
बजाज ऑटो ने अपने शेयर होल्डर के लिए हर शेर पर ₹80 के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक यह फाइनेंशियल ईयर समाप्त होने पर इक्विटी शेरों पर 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 80 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे रहा है।
Infosys Q4 Results
टीसीएस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। 2024 के चौथ के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट 7969 करोड रुपए रहा, जो एक्सपर्ट द्वारा लगाए जा रहे अनुमान से कहीं ज्यादा बेहतर था। वहीं अगर कंपनी के रेवेन्यू की बात की जाए तो यह 37,923 करोड़ रुपए रहा है, हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 38413 करोड़ रुपए के अनुमान के मुताबिक थोड़ा काम रहा है।
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के द्वारा बताया गया है कि चौथे क्वार्टर में कंपनी का फ्री कैश फ्लो 84.8 करोड़ के आसपास रहा है। पिछले 11 क्वार्टर में यह कंपनी का सबसे ज्यादा कैश फ्लो रहा है।
इन्वेस्टर्स के लिए की डिविडेंड की घोषणा
इंफोसिस लिमिटेड के द्वारा अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 20 रुपए के डिविडेंड की घोषणा की गई है। 20 रुपए के फाइनल डिविडेंड के साथ कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को प्रति शेयर 8 रुपए का वन टाइम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
