
Quant Small Cap Fund : पिछले कुछ वर्षों में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों ने शानदार रिटर्न दिया है। क्वांट स्मॉल कैप फंड भी कोई अपवाद नहीं रहा है। इस फंड ने निवेशकों को जमकर रिटर्न दिया है। आइए इस फंड की कुछ अहम डिटेल पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि इसका रिटर्न कितना रहा है। साथ ही जानते हैं कि क्या यह एसआईपी शुरू करने लायक फंड है।
कितना रहा रिटर्न
क्वांट स्मॉल कैप फंड, जो बड़े पैमाने पर स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है, ने 3 साल में 270.52 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। जब आप 3 साल की अवधि में रिटर्न को एन्युलाइज (सालाना आधार पर देखना) करते हैं, तो यह 54.68 फीसदी होता है। सालाना आधार पर 5 साल का रिटर्न 24 फीसदी होता है, जो भी बहुत अच्छा है। क्वांट स्मॉल कैप फंड को क्रिसिल ने 5 स्टार रेटिंग दी है।
कितनी है एयूएम
फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट 2,555 करोड़ रुपये है। फंड ने 1, 2 और 3 साल में कैटेगरी के एवरेज से ज्यादा रिटर्न दिया है, जो इसे हाई रेटेड फंड बनाता है। जहां तक निवेश राशि की बात है तो एसआईपी के माध्यम से आवश्यक निवेश की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। यह देखते हुए कि सेंसेक्स ने 63,000 अंकों का नया रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है यदि आप क्वांट स्मॉल कैप फंड में एकमुश्त निवेश करना चाहते हैं तो कुछ सावधानी बरतनी होगी।
एसआईपी में जोखिम
हालाँकि हर महीने एसआईपी निवेश की बात करें तो जोखिम कम हो जाता है। उदाहरण के लिए आप नेट एसेट वैल्यू पर एसआईपी में निवेश कर रहे हैं और अगर बाजार में तेज गिरावट आती है, तो अगले महीने या उसके बाद के महीने में, आप काफी कम एनएवी पर और यूनिट्स खरीद रहे होंगे। सेंसेक्स रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है और इस दौरान निवेशक एसआईपी के माध्यम से निवेश करें तो जोखिम को कम किया जा सकता है।
इस बात का रखें ध्यान
यदि आप अभी इस फंड में निवेश शुरू करना चाह रहे हैं और लंबे समय तक मंदी की स्थिति रहती है, तो रिटर्न निराशाजनक या नकारात्मक भी हो सकता है। विचार करने के लिए एक अन्य फैक्टर यह भी है कि ब्याज दरें भी बढ़ रही हैं, जो निवेशकों को निश्चित आय ऑप्शनों के बढ़िया रास्ते खोल देती हैं। इस हफ्ते एक बार फिर आरबीआई ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।
उच्च ब्याज दरें क्या करती हैं
उच्च ब्याज दरें हमेशा इक्विटी के लिए अच्छी नहीं होती हैं। क्योंकि निवेशक अलग-अलग ऑप्शनों को महत्व देते हैं। फिर भी, देखा गया है कि क्वांट स्मॉल कैप फंड जैसी कुछ म्यूचुअल फंड योजनाओं को शानदार रिटर्न देते हुए देखा गया है, जो म्यूचुअल फंड योजनाओं में विश्वास बनाए रखने के लिए एक आधार है। फिर भी यदि आप निवेश करें तो एसआईपी के जरिए ही करें। एक साथ निवेश न करें। इसमें जोखिम रहता है। दूसरी बात कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं। निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ना चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
