नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने फिर एक बड़ी डील की घोषणा की है। इस बार जियो में क्वालकॉम ने बड़ा निवेश किया है। दी गई जानकारी के अनुसार क्वालकॉम जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपए निवेश करके 0.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। क्वालकॉम दुनिया की टॉप वायरलेस टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। फेसबुक और अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी इंटेल के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली यह तीसरी स्ट्रैटेजिक इनवेस्टर कंपनी है। इससे कंपनी को अपने 5जी रोलआऊट में भी मदद मिलने की संभावना है।

रिलायंस जियो ने जुटाए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा
पिछले 12 हफ्तों में जियो प्लेटफॉर्म्स को यह 12वां बड़ा निवेश है। इसी के साथ रिलायंस अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 25.24 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है। इस हिस्सेदारी के बेचने से कंपनी में 118,318.45 करोड़ रुपये का निवेश आया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इस निवेश समझौतों में से करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश कंपनी प्राप्त कर चुकी है। बाकी के लिए नियामकीय मंजूरी ली जा रही है।
फेसबुक से हुई थी शुरुआत
जियो प्लेटफॉर्म्स में सबसे पहले फेसबुक ने 22 अप्रैल को 43,574 करोड़ रुपये निवेश करके 9.99 फीसदी हिस्सेदारी ली थी। इसके बाद तो निवेशकों को तांता ही लग गया। बाद में जियो प्लेटफॉर्म्स में जनरल अटलांटिक, केकेआर, सऊदी की सॉवरेन वेल्थ फंड, अबूधाबी की स्टेट फंड, सऊदी अरब की पीआईएफ और इंटेल जैसी कंपनियों ने निवेश किया है।
क्वालकॉम ने इस वैल्यूएशन पर किया निवेश
क्वालकॉम ने अपनी निवेश ईकाई क्वालकॉम वेंचर्स के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया है। यह निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी वैल्यूएशन और 5.16 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइस वैल्यूएशन पर हुआ है। इंडिया में क्वालकॉम के पास कई पेटेंट हैं। इसे दुनिया की लीडिंग वायरलेस टेक्नोलॉजी इनोवेटर कंपनी कहा जाता है। कंपनी का फोकस फिलहाल 5G टेक्नोलॉजी डेवलप करने और उसे विस्तार देने में जुटी है। अभी इसी डील को रेगुलेटर की मंजूरी मिलना बाकी है।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications