Quadrant Future Tek IPO: प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त देखने को मिल रही. कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं. इस कड़ी में क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का आईपीओ अगले हफ्ते खुलने वाला है. यह 7 जनवरी को रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. कंपनी की योजना 1 करोड़ नए शेयर जारी करके 290 करोड़ रुपए जुटाने की है. शेयरों की लिस्टिंग 14 जनवरी को बीएसई और एनएसई दोनों प्लेटफॉर्म पर हो सकती है.
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी फिक्स कर दिया है, जोकि 275 से 290 रुपए प्रति शेयर है. बता दें कि हर शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए है.
आईपीओ डीटेल्स और लॉट साइज
निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 50 शेयर मिलेंगे. इसके लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,500 रुपए निवेश करने होंगे. गैर-संस्थागत निवेशकों को कम से कम 14 लॉट (700 शेयर) खरीदने होंगे, जिनकी कीमत 2.03 लाख रुपए होगी, जबकि बड़े गैर-संस्थागत निवेशकों को 69 लॉट (3450 शेयर) खरीदने होंगे, जिनकी कुल कीमत 10 लाख रुपए होगी.

आईपीओ रकम का कहां होगा इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कई कार्यों के लिए करेगी. इसके तहत 149.72 करोड़ रुपए स्पेशलिटी केबल्स डिवीजन के लिए लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करेंगे. वहीं, 24.37 करोड़ रुपए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए कैपेक्स का सपोर्ट करेंगे और 23.62 करोड़ रुपए बकाया लोन का प्री-पेमेंट के लिए जाएंगे. जबकि अन्य बाकी रकम को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए खर्च किया जाएगा.
कंपनी का कारोबार
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक एक रिसर्च फोकस्ड कंपनी है, जो भारतीय रेलवे के लिए उन्नत ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम डेवलप करने के बिजनेस से जुड़ा है. यह एक इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण केंद्र के साथ एक विशेष केबल विनिर्माण सुविधा संचालित करता है और ट्रेन नियंत्रण समाधानों के लिए रेलवे सिग्नलिंग और एम्बेडेड सिस्टम डिज़ाइन केंद्र भी है.
कंपनी भारतीय रेलवे की सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच पहल के तहत ट्रेन टक्कर परिहार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली पर काम कर रही है.
कब लिस्ट होगा शेयर?
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक खुला रहेगा. आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 10 जनवरी को हो सकती है, जबकि बीएसई और एनएसई पर स्टॉक लिस्टिंग 14 जनवरी को फिक्स है. बता दें कि संडे कैपिटल एडवाइजर्स इस पेशकश के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य करता है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करता है, जो आवंटन प्रक्रियाओं का प्रबंधन करता है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications