Qatar Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Net Worth: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी सोमवार को भारत दौरे पर आए। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड स्वागत किया। आज उनका इस दौरे का दूसरा दिन है। शेख तमीम की इस भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है। शेख तमीम का परिवार दुनिया के 10 सबसे अमीर परिवारों में से एक है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की नेट वर्थ क्या है।

शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की नेटवर्थ (Qatar Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Net Worth)
शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के परिवार का नाम दुनिया के 10 सबसे अमीर परिवारों में से एक है। इनके परिवार की कुल नेटवर्थ 335 अरब डॉलर है। लंदन की आइकोनिक बिल्डिंग शार्ड और लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर (हैरोड्स) Harrods भी इसी परिवार के पास है। साथ ही जर्मनी की दिग्गज ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन और ब्रिटिश एयरवेज में भी अल-थानी परिवार का इंवेस्टमेंट शामिल है।
इस पैलेस में हैं कई खूबियां (Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Assets)
शेख तमीम ने तीन शादी की हैं, जिससे उनके 13 बच्चे हैं। शेख तमीम के पास दोहा रॉयल पैलेस भी है जिसकी कीमत लगभग 1 अरब डॉलर है और इस पैलेस में लगभग 100 से अधिक कमरे हैं। इतना ही नहीं, इस घर में 100 कारों को पार्क करने के लिए पार्किंग एरिया बना है। इसके अलावा शेख के पास एक यॉट भी है जिसकी वैल्यू लगभग 3.3 अरब रुपये है। इतना ही नहीं, घर के कुछ हिस्सों में सोने का पानी भी चढ़ा हुआ है।
कहां से की है शेख तमीम ने पढ़ाई? (Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani News)
शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का जन्म साल 2018 में हुआ था। पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा के शेख तमीम चौथे बेटे हैं। शेख तमीम की स्कूली पढ़ाई लंदन से हुई है। उन्होंने साल 1998 में इंग्लैंड के रॉल मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन किया था और पढ़ाई करने के बाद वह लंदन में कतर आर्मी में सेकंड लेफ्टिनेंट बनें। इसके बाद साल 2013 में उनके पिता ने गद्दी छोड़ दी, जिसके बाद शेख तमीम कतर के नए अमीर बने थे।
कतर और भारत के संबंध (Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Visit to India)
भारत और कतर के बीच काफी पुराने संबंध रहे हैं। मार्च 2015 के बाद यह कतर के अमीर शेख का दूसरा भारत दौरा है। कतर और भारत के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। भारत सबसे अधिक एलएनजी(लिक्विफाइड नेचुरल गैस) कतर से लेता है। यह भारत के कुल आयात का करीब 40 फीसदी है।
कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निर्मला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई वरिष्ठ मंत्रियों से कतर के अमीर तमीम ने कई समझौतों पर बातचीत की गई।
इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, निवेश, टेक्नोलॉजी, खाद्य सुरक्षा, आदि के संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों पर भी चर्चा की है। इस दौरे से भारत और कतर के बीच के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।


Click it and Unblock the Notifications