Q4 Result Stocks: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां Q4 नतीजे जारी कर रही हैं, कारोबारी सेशन के दूसरे दिन बाजार बंद होने के बाद इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। आज बुधवार को बाजार खुलने के बाद भारती हेक्साकॉम, आदित्य बिड़ला कैपिटल और गेल स्टॉक्स में मूवमेंट देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। भारत ने अमेरिका से आने वाले कुछ खास चीजों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है और भारत ने इस प्रस्ताव की जानकारी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन को दी है।

नतीजों के बाद शेयर उछला (Bharti Hexacom Ltd)
आज बाजार खुलने के बाद भारती हेक्साकॉम के शेयर 1740 रुपए लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। वहीं, मंगलवार को शेयर 1704 रुपए पर बंद हुआ था। भारती हेक्साकॉम की मार्केट कैप 87270 करोड़ रुपए है। टेलीकॉम क्षेत्र की कंपनी भारती हेक्साकॉम ने मार्च 2025 की तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफ़िट दोगुना होकर 468.4 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 222.6 करोड़ रुपए था।
इस बढ़त के पीछे मुख्य वजह टैरिफ में बढ़ोतरी रही जिससे कंपनी की इंकम में अच्छा इजाफा हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल कमाई 2289 करोड़ रुपए रही जो पिछले साल 1868 करोड़ रुपए थी यानी करीब 22.5% की बढ़त।
भारती हेक्साकॉम के शेयर्स आज बीएसई पर यानी बुधवार तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 1% की तेजी के साथ 1735 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1704 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1794 रुपए मई 2025 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 885 रुपए मई 2024 में टच किया था।
आदित्य बिड़ला कैपिटल की फ्लैट चाल (Aditya Birla Capital)
आदित्य बिड़ला कैपिटल जो कि एक फाइनेंशियल प्रोवाइडर कंपनी है, इसने इस तिमाही में 865 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि पिछले साल इसी समय कंपनी का मुनाफा 1245 करोड़ रुपए रहा था, लेकिन उस समय उसे एक बार की आमदनी मिली थी। उस छोटे-छोटे फायदे को हटाकर देखें तो पिछले साल की तुलना में मुनाफा 812 करोड़ रुपए था। इस हिसाब से कंपनी ने इस साल करीब 6% की बढ़त हासिल की है।
गेल को तिमाही में झटका (Gail)
देश की प्रमुख गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को इस बार की तिमाही में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कंपनी का मुनाफा घटकर 2049 करोड़ रुपए रह गया है जबकि पिछले साल यही आंकड़ा 2177 करोड़ रुपए था।
गेल की कमाई में यह गिरावट पेट्रोकेमिकल कारोबार में घाटे और गैस व्यापार में कम मार्जिन के चलते आई है। पिछली तिमाही में यानी अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी ने 3867 करोड़ रुपए का फायदा कमाया था जिसके मुकाबले यह गिरावट साफ देखी जा सकती है।
मार्च 2025 की तिमाही में जहां भारती हेक्साकॉम ने अच्छा फायदा कमाया वहीं आदित्य बिड़ला कैपिटल ने भी मीडियम प्रदर्शन किया। दूसरी ओर गेल को अपने कुछ कारोबार क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications