Q3 Results: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार में लिस्टेड कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) सेक्टर की कंपनी ने भी Q3 के नतीजे जारी कर दिए हैं. श्रीराम फाइनेंस ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दमदार नतीजों के साथ कंपनी ने FY25 के लिए अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. नतीजों के बाद शेयर में हल्की रिकवरी देखने को मिली. बीएसई पर स्टॉक आधे फीसदी की गिरावट के साथ 527 रुपए पर बंद हुआ.
दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन
श्रीराम फाइनेंस ने दिसंबर तिमाही में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी. इसके तहत नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 96 फीसदी बढ़कर 3570 करोड़ रुपए हो गया है. नेट प्रॉफिट क दोगुना होने की वजह वन टाइम पोस्ट टैक्स गेन है, जोकि 1489 करोड़ रुपए का है. यह अमाउंट कंपनी को सब्सिडियरी में हिस्सा बिक्री के बाद मिला. श्रीराम फाइनेंस ने सब्सिडियरी का नाम बदलकर ट्रूहोम फाइनेंस कर दिया है, जोकि पहले श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड था. वन-टाइम गेन को बाहर रखने पर श्रीराम फाइनेंस का प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.4 फीसदी बढ़कर 2080 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यह पिछले साल की समान तिमाही में 1818 करोड़ रुपए था.
ब्याज से कमाई में हुआ इजाफा
एनबीएफसी ने बताया कि ब्याज से कमाई यानी NII में भी सालाना 14.3 फीसदी बढ़कर 5823 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5094 करोड़ रुपए था. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बेसिक अर्निंग प्रति शेयर 14.4 फीसदी बढ़ा है, जिसमें वन-टाइम गेन नहीं शामिल है. यह तीसरी तिमाही में 11.07 रुपए रहा. सालभर पहले की समान तिमाही में 9.68 रुपए था.

बाजार को दी जानकारी में श्रीराम फाइनेंस ने बताया कि असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सालाना आधार पर 18.8 फीसदी बढ़ा है. यह 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 2.54 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2.14 लाख करोड़ रुपए था.
अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
एनबीएफसी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 2.5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इस लिहाज से निवेशकों को प्रति शेयर 125 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी ने 31 जनवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है.
श्रीराम फाइनेंस का स्टॉक परफॉर्मेंस
नतीजों वाले तारीख पर श्रीराम फाइनेंस का शेयर आधे फीसदी की गिरावट के साथ 527.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इसका 52-वीक हाई 730.43 रुपए है. 99157 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर बीते 2 सालों में निवेशकों को 108 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले 6 महीने में शेयर का परफॉर्मेंस सपाट रहा, क्योंकि शेयर 3 फीसदी गिरा है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
