नई दिल्ली, जनवरी 12। आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने आज अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 5,197 करोड़ रुपये से 11.8 प्रतिशत बढ़ कर 5,809 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस ने कहा कि इसकी इनकम साल दर साल आधार पर ही 22.91 प्रतिशत बढ़कर 31,867 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की इनकम 25,927 करोड़ रुपये थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो इंफोसिस के मुनाफे में 7.2 फीसदी और इनकम में 7.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उम्मीद से रहे बेहतर नतीजे
बता दें कि इंफोसिस के नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार सीएनबीसी-टीवी18 पोल के मुताबिक इंफोसिस की इनकम तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 30,940 करोड़ रु रह सकती थी, जबकि इसका मुनाफा तिमाही आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 5,701 करोड़ रु रहता।
पार्टनरशिप से हुआ फायदा
दिसंबर 2020 में जर्मन ऑटो प्रमुख डेमलर के साथ हाइब्रिड क्लाउड साझेदारी के सहारे इंफोसिस के नतीजों को सहारा मिला। कॉन्सटेंट करेंसी के मामले में, इंफोसिस की इनकम तिमाही दर तिमाही आधार पर 7 प्रतिशत बढ़ी। अपने मजबूत टॉपलाइन प्रदर्शन (इनकम) ने कंपनी ने 2022-23 के लिए अपनी इनकम में बढ़ोतरी के लिए अनुमान को 16.5-17.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 19.5-20.0 प्रतिशत कर दिया है।
डिजिटल सर्विसेज सेल्स
बेंगलुरू स्थित इंफोसिस की डिजिटल सर्विसेज की बिक्री में मजबूत वृद्धि जारी रही। दिसंबर में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर इसमें 42.6 प्रतिशत की बढ़त हुई। कुल बिक्री में डिजिटल इनकम का हिस्सा पिछली तिमाही के 56.1 प्रतिशत से बढ़कर 58.5 प्रतिशत हो गया। ऑपरेटिंग के मोर्चे पर कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ तिमाही आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ कर 7484 करोड़ रु हो गया। तिमाही के दौरान, इंफोसिस ने 100 मिलियन डॉलर से अधिक और 50 मिलियन डॉलर से अधिक की श्रेणी में दो-दो नए ग्राहक जोड़े।
टीसीएस के नतीजे भी बढ़िया रहे
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 2020 की इसी तिमाही से 12.3 प्रतिशत बढ़ कर 9,769 करोड़ रुपये रहा। ये 2020 की समान तिमाही में 8,701 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की इनकम साल दर साल आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़ कर 48,885 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 42,015 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बायबैक और डिवेंडड का भी ऐलान किया है।
विप्रो ने भी खूब कमाया मुनाफा
देश की तीन आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने आज तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। इसी के साथ कंपनी ने अंतरिम लाभांश का भी ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड प्राफिट 2970 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि जानकारों का अनुमान था कि यह मुनाफा 3100 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं विप्रो ने तीसरी तिमाही में 20,432.3 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है। हालांकि जानकारों की राय थी कि यह आय 20,460 करोड़ रुपये रह सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications