नई दिल्ली, अगस्त 31। लो-बेस इफेक्ट के चलते वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और निजी खपत दोनों में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से 31 अगस्त को जारी किए गए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के अनुसार भारत के विनिर्माण क्षेत्र (मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर) ने अप्रैल-जून में 49.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। विनिर्माण सकल मूल्य वर्धित (ग्रॉस वैल्यू एडेड या जीवीए) पहली तिमाही में 5.43 लाख करोड़ रु रहा। हालाँकि यह अभी भी कोविड-19 से पहले के स्तरों की तुलना में कम रहा। ये 2019-20 की पहली तिमाही के मुकाबले 4.77 प्रतिशत कम रहा।
बेहतर हुए हालात
महामारी की चपेट में आने से पहले ही विनिर्माण सेक्टर में गिरावट जारी थी। फिर देश में लगे लॉकडाउन के बाद यह और बुरी तरह प्रभावित हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 36 प्रतिशत की गिरावट के बाद, जिसके पीछे अहम वजह लॉकडाउन है, विनिर्माण जीवीए में दूसरी तिमाही में रिकवरी हुई, जिसमें यह केवल 1.5 प्रतिशत घटा। इसके बाद तीसरी तिमाही में इसमें 1.7 फीसदी और 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
प्राइवेट कंजम्पशन और सरकारी खर्च
वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्राइवेट फाइनल कंजम्पशन एक्सपेंडीचर (निजी अंतिम उपभोग व्यय) 17.83 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी तिमाही से अधिक है, लेकिन अभी भी 2019-20 के स्तर से कम है। कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2020-21 में घरेलू खर्च में 9.1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि 2019-20 में यह 5.5 फीसदी बढ़ा था। बात करें सरकारी खर्च की तो इसमें 4.77 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि वित्त वर्ष 2020 में इनमें 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बता दें कि केंद्र ने अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की उम्मीद में कई योजनाओं की घोषणा की थी, मगर सरकारी खर्च नहीं बढ़ा।
औद्योगिक उत्पादन है बहुत अहम
वार्षिक आधार पर वित्त वर्ष 2020-21 में विनिर्माण सेक्टर में 7.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि 2019-20 में गिरावट सिर्फ 2.4 फीसदी रही थी। आपको बता दें कि एक प्रमुख कारक जिसे जीडीपी और जीवीए की गणना करते समय ध्यान में रखा जाता है, वह औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) है, क्योंकि विनिर्माण क्षेत्र आईआईपी का 77.63 प्रतिशत है। अप्रैल में लो-बेस इफेक्ट के कारण देश के औद्योगिक उत्पादन में 130 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
