PVC Aadhar card : आज कल हर इंसान अपने फोन में अपने अहम दस्तावेजों की तस्वीर रखता है, लेकिन कई ऐसी जगह होती है जहां पर आपको अपने डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती है, उसी फेहरिस्त में हम आपको बताने जा रहे हैं पीवीसी आधार कार्ड के बारे जिसे आप बहुत ही आराम से बनवा सकते हैं और आप अपने साथ आराम से कैरी भी कर सकते हैं।
पीवीसी आधार कार्ड ऐसे कार्ड है जो पानी में भी भिग भी जाए तो कार्ड का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज का दर्ज दिया गया है।

आधार कार्ड को हर सरकारी और प्राइवेट जगहों पर पहचान के रुप में जाना जाता है। अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है अब आप अपने घर बैठकर ही [पीवीसी आधार कार्ड] ऑनलाइन बुक कर सकते है। आप आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाईट [UIDAI] पर जाकर 50 रुपए भुगतान कर सकते हैं।
हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तकनीक का इस्तेमाल करके अप्लाई कर सकते हैं। इसे भी नॉर्मल आधार कार्ड की तरह हर जगह आइडेंटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें आपको सुरक्षित क्यूआर कोड और होलोग्राम भी मिलता है।
कैसे करें PVC Aadhar card बुक
आपकी जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा वहां पर जाकर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा वहीं फिर आपको अपने आधार की आधार संख्या को डालना होगा उसके बाद आपको कैप्चा और सिक्योरिटी कोड भरना होगा [सेंड ओटीपी] पर क्लिक करना होगा फिर मोबाइल नंबर पर आए हुए वन टाइम पासवर्ड को वहां पर बने ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा, इससे आपको यह आईडिया लग जाएगा कि आपका आधार कार्ड कैसा दिखेगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए शुल्क भी देना पड़ेगा। पेमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के कुछ दिनों के अंदर ही इस पीवीसी आधार कार्ड को आपका एड्रेस पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।
पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऐसे होगा ऑफलाइन अप्लाई
पीवीसी आधार कार्ड के लिए ऐसे होगा ऑफलाइन अप्लाई आप ऑफलाइन तरीके से अप्लाई करके भी अपना पीवीसी आधार कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पास के आधार सेंटर पर जाना होगा। जहां पर आपको पीवीसी आधार कार्ड के लिए एक फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद आपको पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस भरनी पड़ेगी। फीस जमां करने के 5 दिन के भीतर आधार कार्ड आपके स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
आधार कार्ड की फीस
आधार कार्ड की फीस पॉलिविनाइल क्लोराइड मटेरियल यानी पीवीसी बने आधार कार्ड को आप मात्र 50 रुपए के शुल्क में ऑर्डर कर सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बनवाते हैं, आपको 50 रुपए का शुल्क ही पड़ेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications