Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज शाम को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज शाम 4:30 बजे उनका विमान नई दिल्ली में उतरेगा। तमाम तरह के अमेरिकी प्रतिबंधों और यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। ऐसे में उनके इस महत्वपूर्ण दौरे पर अमेरिका सहित कई अन्य देशों की पैनी नज़र है। पुतिन के इस दौरे में भारत के साथ डिफेंस समेत कई अहम विषयों पर समझौत होंगे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दिल्ली को किलेबंदी में तबदील कर दिया गया है। पूरी दुनिया में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद माना जाता है। यही कारण है कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा टीम उनसे पहले ही भारत आ चुकी है। इस बीच क्या आपको पता है कि पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे में दिल्ली में किस होटल में ठहरेंगे और एक रात का किराया कितना है? तो चलिए जानते हैं...
दिल्ली में किस होटल में ठहरेंगे पुतिन?
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली के प्रतिष्ठित आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे। उन्हें इस होटल के सबसे खास 'प्रेसिडेंशियल सुइट' में ठहराया जाएगा। यह वही कमरा है जहां पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन भी रुक चुके हैं। यह सुइट अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए जाना जाता है।
आईटीसी मौर्या होटल का 'चाणक्य सुइट' वर्ष 2007 में खोला गया था और यह अपने उत्कृष्ट डिज़ाइन के लिए विख्यात है। दुनिया के कई बड़े देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति यहां ठहर चुके हैं। इस सुइट में मास्टर बेडरूम, वॉक-इन अलमारी, निजी स्टीम रूम, सौना, जिम, 12 सीटों वाला डाइनिंग रूम, गेस्ट रूम, स्टडी और ऑफिस स्पेस जैसी कई शाही सुविधाएं शामिल हैं।
'चाणक्य सुइट' का कितना है एक रात का किराया?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन जिस बेहद खास सुइट में रुकने वाले हैं, उसे 'चाणक्य सुइट' के नाम से जाना जाता है। इसकी विशिष्टताओं को देखते हुए, एक रात का किराया 8 से 10 लाख रुपये तक होता है। इस आलीशान सुइट में ठहरने वाले मेहमानों को मेन्यू से अपनी पसंद की कोई भी डिश ऑर्डर करने की पूरी छूट मिलती है, जिससे शाही मेहमाननवाजी सुनिश्चित होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications