नयी दिल्ली। केंद्रीय बजट 2021 से पहले शेयर बाजार बहुत अस्थिर दिख रहा है। सोमवार को आईटी और एफएमसीजी शेयरों में नुकसान के चलते शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक (सेंसेक्स और निफ्टी) नीचे गिरे। आज भी शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। जानकारों के अनुसार इस हफ्ते के बचे हुए दिनों में भी शेयर बाजार में अस्थिरता रह सकती है। मगर कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनमें बजट से पहले निवेश करने आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 5 शेयरों में बजट से पहले निवेश की सलाह दी है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जो 5 मुख्य शेयर बताएं हैं उनमें पहला नाम है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का। ये शेयर इस समय 133-134 रु के आस-पास है। मगर इसके लिए टार्गेट 148 रु का है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा है कि यदि ये शेयर 122-124 रु तक गिरता है तो आप इसमें और खरीदारी कर सकते हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 32,553 करोड़ रु है।
एस्कॉर्ट्स
एस्कॉर्ट्स एक कृषि-मशीनरी, कंस्ट्रक्शन मशीनरी, मैटेरियल हैंडलिंग और रेलवे उपकरण बनाने वाली कंपनी है। कंपनी का शेयर इस समय 1271 रु के आस-पास है। जबकि इस शेयर के लिए टार्गेट 1457 रु का है। बता दें कि अगर एस्कॉर्ट्स का शेयर 1,180-1,190 रु तक गिरता है तो आप इसमें और पैसा लगा सकते हैं। एस्कॉर्ट्स की मार्केट कैपिटल इस समय लगभग 17,139 करोड़ रु है।
एचसीजी
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज (एचसीजी) का शेयर इस समय 162-163 रु के करीब है। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 2,037.5 करोड़ रु है। इस शेयर के लिए 180 रु का टार्गेट है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा है कि यदि ये शेयर 145-147 रु के दायरे में आए तो आप और निवेश कर सकते हैं। बता दें कि शेयर बाजार में जितने तगड़े मुनाफे की उम्मीद रहती है, उतना ही ज्यादा जोखिम भी है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए टार्गेट 250 रु का है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर इस समय 216 रु के आस-पास है। इसकी मार्केट कैपिटल 32,332.86 करोड़ रु है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की सलाह है कि यदि ये शेयर 208-210 रु के दायरे में गिरे तो आप इसमें निवेश बढ़ा सकते हैं। इसके पिछले 52 हफ्तों का शेयर 248.10 रु रहा है।
जेके सीमेंट
जेके सीमेंट का शेयर इस समय 2160 रु के आस-पास है। जबकि इसकी मार्केट कैपिटल करीब 16,685.90 करोड़ रु है। कंपनी के शेयरों में 1,940-1,975 रु तक गिरावट पर और खरीदारी की जा सकती है। ध्यान रहे कि इस शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 2400 रु का है।
ऐसे लगाएं पैसा
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो पहले एक डीमैट खाता खुलवाएं। आप किसी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करें, जो शेयरखान, जियोजित या एंजेल ब्रोकिंग में कोई एक हो सकती है। ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से आपको डीमैट खाता खुलवाने में मदद करेगी। ये ब्रोकिंग फर्म आपको चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह भी देती हैं। आप निवेश के लिए किसी वित्तीय सलाहकार की सलाह भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications