Punjab : राज्य के पहले टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह समिट मोहाली के सेक्टर 82 तीन दिन 11,12 व 13 सितंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश सरकार पंजाब के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से निवेशकों के पहुंचने का इंतजार है।
वीडियो जारी कर सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने टूरिज्म समिट का हिस्सा बनने के लिए सभी को आमंत्रित किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि मेजबान पंजाब आंखें बिछाकर इंतजार कर रहा है। पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने भी इस समिट से पंजाब के पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलने की उम्मीद जताई है।

अपने इस पहले टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट से पंजाब सरकार को प्रदेश में बड़े निवेश की उम्मीद है। सरकार ने मोहाली सहित पठानकोट के अलावा अन्य कई जिलों में कई पर्यटन स्थलों की पहचान की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहां विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संचालित किया जा सकता है। ऐसी जगहों पर विभिन्न प्रकार के बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा सकते हैं। वंडरला ग्रुप मोहाली में करीब 500 करोड़ रु का इन्वेस्टमेंट करके थीम पार्क एवं वाटर स्पोर्ट्स स्थापित कर सकता है।
पहले टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट में राज्य सरकार को कई राज्यों के इंडस्ट्रियलिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में मोहाली में थीम पार्क एवं वाटर स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के अलावा अन्य प्रोजेक्ट पर सहमति बनने और एमओयू साइन होने के बाद पंजाब सरकार उन्हें मंजूरी देगी।
मंत्री अनमोल गगन मान ने टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट को बिजनेस के लिए काफी बेहतर माहौल और सुविधाएं देने का दावा कर रही है। मंत्री के मुताबिक, प्रदेश सरकार निवेशक फ्रेंडली पॉलिसी तैयार कर चुकी है। इनसे निवेशकों को लाभ होगा साथ ही प्रदेश को फायदा होगा।
राज्य के पर्यटन स्थलों पर राज्य सरकार विभिन्न प्रोग्राम आयोजित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें 'रंगला पंजाब' प्रोग्राम में राज्य की पूरी झलक देखने को मिलेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने फेस्टिवल को नेशनल फेस्टिवल के लिए रजिस्टर्ड कराने की कोशिश भी करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications