
Punjab Govt : मंगलवार से पंजाब में सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव हो गया है। मंगलवार को पंजाब के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी समय के बदलाव के साथ सुबह 7:30 पर दफ्तर पहुंचे।
उधर, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान सहित कई सारे मंत्रियों ने भी सुबह ही सचिवालय पहुंच कर अपना कामकाज संभाला।
गौरतलब है कि राज्य में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया था। सरकार के द्वारा समय को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बजाएं सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक करने की घोषणा की गई थी। जिसको मंगलवार से लागू कर दिया गया है।
सीएम मान ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों के कार्यों को आसान बनाने के लिए इस निर्णय को लिया गया है। इससे बिजली की भी काफी बचत होगी क्योंकि बिजली का एक बड़ा हिस्सा है जो सरकारी कार्यालयों में उपयोग होता है।
सीएम मान ने कहा कि इससे रोजाना लगभग 300 से 350 मेगावाट बिजली की बचत होगी। ऐसा अनुमान है और जिससे सरकार को लगभग 17 करोड़ रु महीने का फायदा होगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि सरकार को यह व्यवस्था 15 जुलाई तक रहेगी। 15 जुलाई के बाद कर्मचारियों और इसके साथ ही आम जनता से राय की जाएगी। राय लेने के बाद ही इस योजना को आगे जारी रखने पर विचार किया जायेगा।
सीएम मान न कहा कि सरकारी कार्यालय 7.30 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे। जिसके बाद सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपने फैमिली के साथ समय को व्यतीत कर सकते है। इसके साथ ही इस निर्णय से शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला जनता का साथ ही कर्मचारियों के साथ उचित परामर्श के बाद लिया गया है। ताकि सभी का कल्याण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस कदम से आम लोग अपने काम से बीमा छुट्टी लिए सुबह-सुबह अपना काम पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी भी अपने बच्चे के साथ अधिक समय बिता सकेंगे।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications