Punjab : राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से बताया गया है कि सभी 23 जिलों को 31 अगस्त तक बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रु की मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है।
जिम्पा की तरफ से बताया गया है कि पहले ही सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी की जा चुकी हैं कि हकदार लोगों को राहत राशि पूरी पारदर्शिता और बिना किसी कठिनाई से वितरित की जाए।

उन्होंने कहा कि जुलाई में बाढ़ के खतरे की रिपोर्टे मिलते ही 33 करोड़ 50 लाख रु अग्रिम राहत के तौर पर जारी कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वक्त वक्त पर प्रभावित जिलों को राहत राशि जारी होती रही है और कुछ विभागों को राहत राशि जारी होती रही है।
जिम्पा ने कहा कि धान की खराब हुई पनीरी के लिए 21 अगस्त को किसानों को राहत राशि स्वरूप देने के लिए 186 करोड़ रु से ज्यादा की राशि जारी की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कोई सरकार धान की खराब हुई पनीरी के लिए 6 हजार 800 रु प्रति एकड़ का मुआवजा राशि दे रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा पशुओं और घरों आदि के नुकसान के लिए भी राहत राशि दी जा रही है।
किस जिले मिली कितनी राशि
जिम्पा ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर गिरदावरी रिपोर्टों के हिसाब से राहत राशि का वितरण कर रहे हैं। अमृतसर को 5 करोड़ 23 लाख रु, पटियाला को 76 करोड़ 15 लाख रु, फिरोजपुर को 25 करोड़ 59 लाख , कपूरथला को 2.50 करोड़ रु, फाजिल्का को 10.27 करोड़ रु जारी किए जा चुके हैं।
इसी तरह गुरदासपुर को 8 करोड़ 34 लाख रु, फतेहगढ़ साहिब को 4 करोड़ 74 लाख रु, होशियारपुर को 4 करोड़ 50 लाख रु, जालंधर को 11.08 करोड़ रुपए और जारी किए जा चुके हैं।
इसी तरह रूपनगर को 10 करोड़ 83 लाख रु, मोगा को 5 करोड़ 49 लाख रु, लुधियाना को 5 करोड़ 31 लाख रु, श्री मुक्तसर साहिब को 2 करोड़ रु, संगरूर को 31 करोड़ 48 लाख रु, मोहाली को 7 करोड़ 48 लाख रु, मानसा को 15 करोड़ 92 लाख रु, शहीद भगत सिंह नगर को 3 लाख 40 करोड़ रु और तरन तारन को 28 करोड़ 52 लाख रु जारी किये गए हैं।
जबकि बरनाला, मालेरकोटला, बठिंडा और फरीदकोट जिलों को एक-एक करोड़ रु की राशि जारी की गई हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा स्वास्थ्य, जल सप्लाई और सेनिटेशन और स्कूल शिक्षा विभागों को भी 20 करोड़ 50 लाख रु की राशि जारी की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications