Punjab : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को बोलीकारों के साथ निष्पक्ष और समान व्यवहार यकीनी बनाने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए वित्त मंत्री की तरफ से स्टेट पब्लिक प्रोक्युरमेंट पोर्टल (एसपीपीपी) की शुरुआत की गई हैं। इसको नेशनल इनफोरमैटिकस सेंटर (एनआईसी) की मदद के साथ तैयार किया गया है।
उन्होंने म्युंसिपल भवन में स्टेट अकाउंट सर्विसिज के अधिकारियों के लिए करवाए गए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान इस पोर्टल की शुरुआत की। इसके साथ ही वित्त मंत्री की तरफ से कहा गया है कि इस पोर्टल को पंजाब ट्रांसपरेसी इन पब्लिक प्रोक्युरमेंट एक्ट, 2019 की धारा 43 के अंतर्गत स्थापित किया गया हैं।

वित्तीय मंत्री की तरफ से कहा गया है कि स्टेट पब्लिक प्रोक्युरमेंट पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रोक्युरमेंट प्रोसेस में पारदर्शिता लाना है।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल बुनियादी टेंडर विवरणों बोली संबंधित डाक्यूमेंट, एक्ट और नियम, अपील और इसकी प्रक्रियाएं, वार्षिक प्रोक्युरमेंट योजनाएँ, उन बोलिकारों की सूची जिन्होंने पूर्व-योग्यता या बोलीकार रजिस्ट्रेशन के दौरान बोली पेश की के बारे जानकारी प्रदान करेगा।
वित्त मंत्री ने इस पोर्टल के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि एसपीपीपी प्रोक्युरमेंट प्रोसेस में मुकाबले को उत्साहित करने में भी सहायता करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रोक्युरमेंट करने वाली हर एक इकाई इस पोर्टल पर खरीद सम्बन्धी जानकारी प्रकाशित करना यकीनी बनाएगी। वित्त मंत्री की तरफ से कहा गया है कि इसके साथ ही साथ प्रोक्युरमेंट करने वाली सभी इकाईयाँ हर फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में पोर्टल पर अपनी प्रोक्युरमेंट योजनाएँ भी प्रकाशित करेंगी।
वित्त मंत्री ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों को संबोधन करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वित्तीय सुधारों और तकनीकी खोजों को अपना कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वचनबद्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications