Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट की तरफ से पास की गई नई खेल नीति का विवरण को जारी करते हुए सोमवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खिलाड़ियों के लिए नयी सौगातों की घोषणा की।
प्रदेश सरकार की नई खेल नीति में नकद इनामों की घोषणा करते हुए कोचों के लिए और खिलाड़ियों के लिए अवार्ड और खिलाड़ियों के लिए नौकरी के रास्ते को साफ कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश के हर गांव में खेल नर्सरी बनवाने से लेकर प्रदेश स्तर में अत्याधुनिक सहूलियतों के साथ लैस सेंटर बनेंगे।

खेल मंत्री की तरफ से बताया गया है कि ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं, रजत पदक विजेताओं और कांस्य पदक विजेताओं की मौजूदा इनामी राशि 2 करोड़ 25 लाख और डेढ़ करोड़ और 1 करोड़ रु से बढ़ाकर 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ करने का निर्णय किया गया।
खेल मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इससे पहले लगभग 25 खेल और पदक विजेताओं को नकद इनाम मिलते थे जबकि अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80 से ज्यादा कर दी है।
उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए तैयार किये विशेष काडर में 500 पोस्टों की व्यवस्था की गई है। इन 500 पोस्ट में 40 डिप्टी डायरेक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं।
खेल मंत्री की तरफ से बताया गया है कि खिलाड़ियों की तरह कोचों और प्रमोटरों के लिए पहली बार अवार्ड शुरू करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश के कोचों को अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर कोच अवार्ड मिलेगा। जिसमें 5 लाख रु की इनामी राशि, ब्लेजर और ट्रॉफी शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह खेल को प्रमोट करने वाली कोई भी निजी संस्था या व्यक्ति के लिए मिल्खा सिंह अवार्ड फॉर स्पोर्टस प्रमोटर्ज / आर्गेनाइजेशन शुरू किया जा रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
