देश के दूसरे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी और अंतिम (मार्च) तिमाही में 697.20 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
नई दिल्ली: देश के दूसरे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी और अंतिम (मार्च) तिमाही में 697.20 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल समान अवधि में बैंक को 4,749.64 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इससे पहले दिसंबर तिमाही मे बैंक को 492.28 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। बता दें शेयर बाजार के अनुसार पीएनबी ने कहा है कि उसे पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में 14,739 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 37.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में बैंक ने 4901.31 करोड़ के बैड लोन का रिव्यू के लिए प्रावधान किया है। इसमें 51.33 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल समान अवधि में बैंक ने 10,071.11 करोड़ रुपए के बैड लोन का रिव्यू के लिए प्रावधान किया गया था।
चौथी तिमाही में कुल आय 16,388 करोड़ रुपए
बैंक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 16,388 करोड़ रुपए रही है। एक साल पहले समान अवधि में बैंक की आय 14,725.13 करोड़ रुपए रही थी। बैंक का बेसिल-3 नियमों के तहत कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 14.14 फीसदी रहा है।
बैंक के ग्रॉस एनपीए में भी गिरावट
एक साल पहले समान अवधि में यह रेशियो 9.73 फीसदी रहा था। चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 11.4 फीसदी बढ़कर 4,678 करोड़ रुपए रही है। अन्य आय 33.87 फीसदी बढ़कर 2529.34 करोड़ रुपए रही है। बैंक ने कहा है कि मार्च तिमाही के अंत में ग्रॉस एनपीए ग्रॉस एडवांस का 14.21 फीसदी रहा है। एक साल पहले समान अवधि में यह 15.5 फीसदी था। इस प्रकार बैंक के ग्रॉस एनपीए में भी गिरावट आई है। पूरे वित्त वर्ष में बैंक डिपॉजिट 4.14 फीसदी बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपए रहा है। एडवांस भी 3.06 फीसदी बढ़कर 4.72 लाख करोड़ रुपए रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
