Punjab National Bank: पीएनबी ने बैंक होल्डर्स को दी बड़ी खबर! 26 मार्च से पहले करें ये काम, वरना होगी परेशानी

Punjab National Bank: अगर आपका भी बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कस्टमर्स से अनुरोध किया है कि वे 26 मार्च 2025 तक अपना केवाईसी(KYC) अपडेट करें। ये निर्देश आरबीआई के तहत जरूरी है। यह नियम उन बैंक अकाउंट पर लागू होगा जिनकी KYC अपडेट करने की डेट 31 दिसंबर 2024 तक पूरी हो चुकी है।

Punjab National Bank KYC

केवाईसी अपडेट करने के हैं कई तरीके (Punjab National Bank KYC Update Process)

केवाईसी अपडेट करने के कई सारे तरीके होते हैं। आप केवाईसी डॉक्यूमेंट्स को अलग-अलग तरह से जमा कर सकते हैं। सबसे पहला तरीका है कि आप नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जाकर इन डॉक्यूमेंट्स को जमा करें। इसके अलावा आप PNB ONE ऐप के जरिए केवाईसी डॉक्यूमेंट्स को जमा कर सकते हैं। वहीं, रजिस्टर्ड ईमेल या डाक के जरिए अपने होम ब्रांच को भेज सकते हैं या फिर इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं (IBS) के माध्यम से भी इन डॉक्यूमेंट्स को सबमिट कर सकते हैं। अगर आप केवाईसी अपडेट नहीं कराते हैं, तो उनके पीएनबी के बैंक अकाउंट से लेन-देन से संबंधित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप पीएनबी वन ऐप से केवाईसी अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले PNB ONE ऐप में लॉग इन करें। इसके बाद अपना KYC स्टेट्स चेक करें। फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और केवाईसी को अपडेट करें।

केवाईसी अपडेट करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पता प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड या फॉर्म 60, इनकम प्रूफ(Income Proof), मोबाइल नंबर (यदि पहले उपलब्ध नहीं कराया गया हो) जरूरी है।

इस तरह चेक करें अपना KYC स्टेट्स (PNB KYC Update News)

  • आप बस कुछ स्टेप्स की मदद से अपना केवाईसी स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले PNB ऑनलाइन बैंकिंग में लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद पर्सनल सेटिंग्स में जाकर KYC स्टेट्स देखें।
  • फिर यदि अपडेट जरूरी है, तो ये आपको तुरंत स्क्रीन पर शो हो जाएगा।

क्यों जरूरी है केवाईसी? (How To Update KYC For PNB Bank Account)

केवाईसी का मतलब 'Know Your Customer' होता है। यानी अपने ग्राहक के बारे में जानें। यह एक ऐसा प्रसोसे है जिसके द्वारा कोई भी बैंक एवं वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों की पहचान और पते की पुष्टि करता है। यह बैंक को अपने ग्राहकों की प्रामाणिकता सत्यापित(Authenticity Verification) करने में मदद करता है। केवाईसी से बैंक से जुड़े फ्रॉड, धोखाधड़ी के साथ अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+