Fixed Deposit में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 2 करोड़ रु से कम की चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
बैंक इस बढ़ोतरी के बाद बैंक की तरफ से 7 दिन से 10 साल की अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।

वही, वरिष्ठ नागरिकों को 4.0 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 4.3 फीसदी से लेकर 8.05 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ये बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 नवंबर, 2023 से लागू हो गई है।
जानिए किन अवधि की एफडी ब्याज दरों में हुआ बदलाव?
बैंक की तरफ से 180 दिनों से लेकर 270 दिनों की एफडी पर ब्याज को 6.25 फीसदी कर दिया है जो पहले 5.8 प्रतिशत था। वही, पीएनबी बैंक ने 271 दिनों से लेकर 1 साल से कम की अवधि की एफडी पर ब्याज दर को 5.8 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया है।
पीएनबी बैंक की ओर से अधिकतम ब्याज दर 444 दिनों की एफडी पर दी जा रही हैं। बैंक इसमें आम नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज दर दिया जा रहा है। वही, वरिष्ठ निवेशकों को 7.75 फीसदी और अति-वरिष्ठ निवेशकों को 8.05 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
बता दें, बैंक की तरफ से 60 साल से लेकर 80 साल से कम के निवेशकों को आधा प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.80 फीसदी का ब्याज बैंक दे रहा है।
बैंक की एफडी पर ब्याज दरें
• 7 दिन से लेकर 45 दिन - 3.5 फीसदी
• 46 दिन से लेकर 179 दिन- 4.5 फीसदी
• 180 दिन से लेकर 270 दिन - 6.0 फीसदी
• 271 दिन से लेकर 1 साल से कम - 6.25 फीसदी
• 1 साल -6.75 फीसदी
• 1 साल से ज्यादा से लेकर 443 दिन - 6.8 फीसदी
• 444 दिन- 7.25 फीसदी
• 445 दिन से लेकर 2 साल - 6.8 फीसदी
• 2 साल से जायदा 3 साल - 7.0 फीसदी
• 3 साल से अधिक 5 साल -6.5 फीसदी
• 5 साल से अधिक 10 साल से कम -6.5 फीसदी
यह भी पढ़ें: Multibagger Stocks: इस शेयर में 35,000 रु के निवेश ने 7 वर्षों में बनाया करोड़पति, जानिए नाम
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
