Punjab: प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और प्रभावशाली ढंग से फसलों के अवशेष के प्रबंधन के लिए प्रदेश के किसानों को इस सीजन के दौरान फसलों के अवशेष के प्रबंधन के लिए 5 हजार सरफेस सिडर सहित 24 हजार से ज्यादा मशीनें सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाएंगी।
कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से कहा गया है कि विभाग को फसलों के अवशेष के प्रबंधन मशीनरी पर सब्सिडी लेने के लिए किसानों से 1 लाख 58 हजार 394 आवेदन प्राप्त हुए हैं। खुड्डियां की तरफ से कहा गया है कि सिलेक्ट किए गये लाभार्थियों को मंजूरी पत्र आनलाइन पोर्टल के द्वारा जारी किए गए हैं।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा इन-सीटू प्रबंधन के लिए सुपर एसएमएस, मलचर, स्मार्ट सिडर, हैपी सिडर, सरफेस सिडर, पैडी स्टरा चौपर, जीरो टिल्ल ड्रिल आदि के प्रबंधन के लिए बेलर और स्टरा रैक मुहैया करवाए जाएंगे।
खुड्डियां की तरफ से कहा गया है कि पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान प्रदेश सरकार के ठोस यत्नों स्वरूप फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के प्रयोग से पराली जलाने के मामलों में 30 फीसदी कमी आई है। उन्होंने आगे बताया कि मौजूदा वर्ष के दौरान फसलों के अवशेष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 350 करोड़ रु आरक्षित रखे गए हैं।
कृषि मंत्री ने बताया कि आनलाइन पोर्टल के द्वारा सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आवेदन माँगे गये हैं। उन्होंने कहा जिससे पारदर्शिता को यकीनी बनाते हुये सब्सिडी लेने की प्रोसेस को बेहद सरल बनाया जा सके।
खुड्डियां ने कहा कि हरेक ब्लाक में कृषि विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सैंटर स्थापित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें सीमांत और छोटे किसानों के लिए सीआरएम मशीनें उपलब्ध होंगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि सीआरएम मशीनों की खरीद पर प्रदेश सरकार कस्टम हायरिंग सैंटरों के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है, जबकि व्यक्तिगत किसानों की बात करें तो फिर उनको 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
