Punjab Govt : सीएम मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़कियों के होस्टल के विस्तार के लिए और लड़कों के लिए नए होस्टल को बनाने के लिए जल्द ही पंजाब सरकार लगभग 49 करोड़ रु जारी करेगी। होस्टल वाले स्थानों का दौरा करने पहुंचे मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि लड़कियों के दो मंजिला होस्टल पर 5 अन्य मंजिलों का निर्माण किया जाएगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से आगे कहा गया है कि लड़कों के लिए 6 मंजिल के हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि स्टूडेंट्स की फ्यूचर में आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन होस्टलों का निर्माण किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि छात्रों का ध्यान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई दौरान खुद के लिए पेइंग गेस्ट या रहने के लिए अन्य स्थान ढूँढने की बजाय शिक्षा पर केन्द्रित करने के लिए यह होस्टल वक्त की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी प्रदेश की गौरवमयी विरासत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इसने कई प्रमुख हस्तियों को बनाया है, जिन्होंने अलग- अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सीएम मान ने कहा कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों, स्टाफ और सैनेट सदस्यों ने उन्हें यहां बुलाया था और यह इन होस्टल के निर्माण की अपील की थी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक ढंग से इन होस्टल का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी के विकास के लिए वचनबद्ध है क्योंकि प्रदेश के 175 कालेज इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह होस्टल केवल 4 दीवारों वाले कमरे ही नहीं होंगे, बल्कि यह शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर माहौल भी मुहैया करेंगे। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इस होस्टल में साफ - सुथरे शौचालयों के साथ डाइनिंग हाल और कामन रूम होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
