
Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के मजदूरों के लिए एक खास कदम उठाया गया है। बेमौसम बारिश, बाढ़, सूखा जैसी आपदाओं के वजह से किसानों को हर वर्ष नुकसान होता है।
मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश के वजह से भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान के भरपाई के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जाता है।
अभी तक केवल किसानों को मुआवजा मिलता था लेकिन अब मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार के इस कदम से किसान के खेत में काम करने वाले लेबर को भी काफी लाभ मिलेगा।
मजदूर किसान की फसल की बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक किसान के साथ लगे रहते है। उन्हें बुवाई हो जाती है, लेकिन बेमौसम बारिश हो जाने के वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। जिस वजह से खेतिहर मजदूर खाली हो जाते हैं। ऐसे मजदूरों के लिए रोजी रोटी का ठिकाना नहीं रहता है।
अब भगवंत मान सरकार ने इसी को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फसल के बर्बाद होने और कुल मुआवजे का 10 फीसदी किसान नियोजित मजदूरों को देंगे। इससे मजदूर अपने परिवार का पेट पाल सकेंगे।
पंजाब सरकार की कैबिनेट में एक बैठक की गई है। इस बैठक में मजदूरी की सहायता के लिए यह तय किया गया है कि किसानों को राशि दी जाएगी या नहीं। हालांकि मजदूरों की समस्या को देखते हुए उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए सभी सदस्यों में सहमति बन गई।
सीएम मान ने बताया कि किसी भी हाल में खेतिहर मजदूरों को सोने नहीं दिया जायेगा। अब उनके लिए ही व्यवस्था की गई है। अब जो फसल का मुआवजा होगा इस मुआवजा का 10 फीसदी किसानों को दिया जाएगा। यह मुआवजा उन मजदूरों को मिलेगा। जो कि किसानों के खेतों में काम करते हैं। ऐसे मजदूरों का जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications