Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को विशेष सुविधा देने की घोषणा की है। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा के दायरे में लाने के आदेश जारी किए है।
पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछले साल के दौरान पंजाब राज्य द्वारा मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयत्नों के वजह से पूरे देश में मनरेगा योजना के कार्यान्वयन में पिछले सालों में राज्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा इसकी जानकारी दी गयी, जिसका तुरंत समाधान मंत्री द्वारा किया गया।
लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मनरेगा योजना के तहत अनुबंध पर लिए गए कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 1 साल करने संबंधी आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पत्र जारी करें।
इसके साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मनरेगा के उन कर्मचारियों की भी जांच करने का आदेश दिया गया है, जिन्हें अपना लक्ष्य पूरा करने के वजह से नौकरी से निकाल दिया गया है।
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने इसके अलावा मनरेगा में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए उचित प्रशिक्षण देने का आदेश दिया और सोशल ऑडिट करने वाली टीमों को उचित प्रशिक्षण देने का भी आदेश दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications