
Punjab Toll Free Roads : पंजाब सरकार ने राज्य की आम जनता को राहत देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले के तहत राज्य की चार सडक़ों को आने-जाने वालों के लिए टोल फ्री कर दिया है। यह फैसला लिया है पंजाब के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने। वहीं राज्य में कई जगह कुल 3571 किलोमीटर लिंक सडकों की मरम्मत की गई है। इस काम में कुल 509 करोड़ रु खर्च किए गये हैं।
इन सड़कों को किया गया टोल-फ्री
हाल ही में राज्य के सीएम भगवंत मान की सरकार को एक साल पूरा हुआ है। इस मौके पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि लुधियाना-मालेरकोटला, होशियारपुर-टांडा, मक्खू में हाई लेवल ब्रिज, बलाचौर-गढ़शंकर-होशियारपुर वे सड़कें हैं, जिन पर अब यात्रियों को टोल नहीं देना होगा।

कई अन्य टोल प्लाजा भी होंगे खत्म
जिन टोल प्लाजों को बंद किया गया है, उनके ठेके का समय खत्म हो गया है। हालांकि कंपनियां चाहती हैं, ये समयसीमा बढ़ाई जाए। पर सरकार ने राज्य के लोगों के हितों का ध्यान रखा और इन टोल प्लाजों को बंद कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक आने वाले समय में ऐसे कई और टोल भी बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार इस मामले में एक लिस्ट भी तैयार कर रही है।

लोगों को मिलेगी राहत
हरभजन सिंह ने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार लोगों पर बोझ कम करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने इसके अलावा जानकारी दी कि 2022-23 के दौरान 215 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड किया गया। 65 सेवा केन्द्र आम आदमी क्लीनिक में बदले गये। विशेष सहायता योजना के तहत 86.70 करोड़ रु खर्च कर 166 किलोमीटर सड़क के हिस्से का काम पूरा हुआ। इसके अलावा 509 करोड़ रुपए की लागत से 3571 किलोमीटर सड़क का काम पूरा किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications