
Punjab Govt : पंजाब के शिकायत निवारण, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, लेबर, निवेश प्रोत्साहन और आतिथ्य मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से कहा गया है। कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की सभी समस्या हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि विकास के कार्यों में फंड की किसी भी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी। बुधवार को हलका खरड़ के अलग-अलग गाँवों के लोगों की समस्या को सुनते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास के लिए नए युग की शुरुआत की ओर विकास के रास्ते में आने वाली सभी मुश्किलों को दूर किया जा रहा है।
मंत्री ने लोगों से सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के अपील की
मंत्री की तरफ से इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए लगाए गए कैंप को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा है कि राज्य के नागरिकों की समस्याओं को हल करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अलग-अलग कई सारी योजनाओं की शुरुआत की गई है उन्होंने कहा पंजाब सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के अपील की।
मंत्री ने लोगों को गांव के विकास में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाने की अपील की
मंत्री की तरफ से लोगों को अपील की गई है कि वह गांव के विकास में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को पक्षवाद से ऊपर उठना चाहिए और लोगों को विकास के काम पर नजर रखने के लिए भी कहा है जिससे विकास के काम में किसी तरह की त्रुटि न हो।
मंत्री ने लोगों से सरकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सहयोग की मांग की
मंत्री ने लोगों की समस्या के मद्दे नगर आवश्यकता के मुताबिक, बस के रूट को चलाने का भी विश्वास दिया। मंत्री अनमोल गगन मान ने लोगों से सरकारी योजनाओं को लागू करने के लिए सहयोग की मांग की। मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि विकास के लिए लोगों की भूमिका बेहद ही अहम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications